Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Weight loss tip: बासी मुंह पिएं लहसुन की चाय, चौड़ी कमर हो जाएगी हफ्तेभर में पतली
अदरक-तुलसी की चाय तो आपने खूब पी होगी, लेकिन इम्यूनिटी बढ़ाने और वेटलॉस के लिए लहसुन की चाय पी है?लहसुन की चाय एक हर्बल टोनिक है जिसे शहद, नींब और लहसुन की मिलकर बनाया जाता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत इसके साथ करते हैं तो यह आपके शरीर से एक्स्ट्रा फैट की कटौती करके आपको बॉडी शेप को मैंटेन रखता है।
लहसुन में एंटी बायोटिक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं। इसमें एंटीबायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के कारण इसकी चाय बहुत फायदेमंद रहती है और हमें दिल और कैंसर के बलावा कई बीमारियों से बचाती है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में...

लहसुन में मौजूद गुण
लहसुन में प्रोटीन , कार्बोज 21, विटामिन A, B, C और सल्फ्यूरिक एसिड सहित कई पोषक तत्व काफी मात्रा में पाए जाते हैं।
इसमें ऐलीसिन नाम का एक तत्व भी पाया जाता है जिसे एक अच्छा बैक्टीरिया-रोधक और एंटी-ऑक्सीडेंट माना जाता है।
इसके अलावा इसमें एन्ज़ाइम तथा सैपोनिन, फ्लैवोनॉइड आदि पदार्थ पाये जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
वेटलॉस करता है
अगर आप काफी समय से वेटलॉस के लिए कोशिश कर रहे हैं, और वजन में कोई फर्क नजर नहीं आ रहा है, तो रोजाना सुबी खाली पेट लहसुन की चाय पिएं। ये शरीर में मौजूद टॉक्सिंस बाहर निकालता है इस कारण शरीर में एक्सट्रा फैट जमा नहीं हो पाता और वजन कंट्रोल में रखता है।
दिल की बीमारियां रहतीं हैं दूर
लहसुन के सेवन से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन ठीक रहता है जिससे कॉलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है जो दिल से बीमारियों की समस्या को टालता है।
दांत दर्द से आराम
लहसुन का एक और जबरदस्त फायदा होता है वो है दांत के दर्द में आप चाहें तो इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं। इसे पीने से दांत पर आराम मिलेगा।
इम्यूनिटी बढ़ाएं
इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है इसकी चाय आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करने के साथ सर्दी खांसी में भी लाभकारी है ये औषधि चाय।
हाइपरटेंशन से राहत दे
लहसुन आपकी पाचन क्रिया को भी मजबूत करने का काम करता है। इसकी चाय पीने से जो लोग हाइपरटेंशन से पीड़ित हैं उन्हें भी इसका सेवन करना चाहिए।
कैसे बनाएं चाय?
सामान
1 लहसुन की कली
1 गिलास पानी
1 चुटकी कटा हुआ अदरक
1 चम्मच नींबू का रस
1 चम्मच शहद
कैसे बनाएं?
सबसे पहले पानी को उबालें, इसके बाद इसमें कटे हुए अदरक और लहसून को पीसकर डाल दें।
इसे 15 से 20 मिनट तक उबलने दें। इसके बाद गैस बंद करके इसे 10 मिनट तक ठंडा होने दें।
अब इसे छान लें और इसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिला दें और फिर इसका सेवन कर लें।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। Boldsk Hindi
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications