Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
सीढ़ियां चढ़ना या पैदल चलना: वेटलॉस के लिए दोनों में से कौनसी एक्सरसाइज है बेस्ट?
Climbing stairs vs walking : वेटलॉस के लिए कई लोग छोटे-छोटे इनेशिएटिव लेकर खुद को मैंटेन रखने की कोशिश करते हैं। जैसे लिफ्ट न लेकर सीढ़िया चढ़ना और वॉक करना। ये दोनों ही एक्सरसाइज हमारे डेली रुटीन के हिसाब से बेस्ट है।
लेकिन जिन लोगों के पास जिम जाने का समय नहीं हैं और खुद को फिट रखने के लिए सवाल आता है कि सीढ़िया चढ़ना या वॉक करने दोनों में से कौनसी एक्सरसाइज ज्यादा फायदेमंद होती है। वैसे दोनों ही एक्सरसाइज सेहत के अच्छी मानी जाती है। दोनों के ही अपने फायदे हैं आइए जानते हैं-

कैलोरी बर्न में मिलती है मदद
सीढ़ियां चढ़ने से हार्ट रेट तेजी से बढ़ती है, जिससे आप कम समय में जल्दी-जल्दी कैलोरी बर्न कर सकते हैं। एक रिसर्च के हिसाब से रोजाना एक ही समय पर सीढ़ियां चढ़ने से आप वॉक करने की तुलना में 30% तक कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
टाइम सेविंग एक्सरसाइज
वैसे भी वॉक पर जाने के लिए आपको एक रुटीन बनाकर समय निकलना पड़ता है, वहीं सीढ़िया चढ़ने के लिए ऐसा नहीं है। ऑफिस में या सोसायटी की बिल्डिंग में लिफ्ट लेने की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करने से न सिर्फ आपकी एक्सरसाइज हो जाएगी बल्कि समय भी बचा सकते हैं।
मजबूत और टोंड मसल्स
सीढ़ियां चढ़ने से न सिर्फ आपके पैरों की मसल्स मजबूत होती है आपके थाई और कोर मसल्स भी मजबूत बनते हैं। इसके अलावा ये आपके कैलोरी जल्दी बर्न कर टांगों को अच्छी शेप देता है।
नहीं होगा जोड़ों का दर्द
जो लोग कम उम्र से ही रोजाना नियमित रूप से सीढ़ियां चढ़ते हैं उनकी हड्डियां और ज्वाइंट्स दोनों ही मजबूत होते हैं। यह आगे चलकर ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी टालता है। हड्डियां सालों साल मजबूत रहती हैं।
इन लोगों के लिए नहीं है बेहतर
हालांकि, सीढ़ियां चढ़ना हर किसी के लिए फायदेमंद साबित नहीं हो सकता है। अस्थमा, हार्ट पैशेंट और जोड़ों के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए सीढ़ियां चढ़ना मुश्किल हो सकता है। ऐसे लोगों के लिए वॉक ही सबसे बढ़िया एक्सरसाइज है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications