Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
बेली फैट घटाने के लिए डाइट में शामिल करें ये ड्रिंक, डायटिशियन से जानें इसे पीने के फायदे
मोटापा एक ऐसी समस्या बन चुका है जिससे निपटने के लिए लोग अक्सर योग, डाइटिंग, एक्सरसाइज के साथ मेडिसीन और हेल्दी फूड्स का सहारा भी लेने लगे हैं। लेकिन कई बार आपका वजन तो कम हो जाता है लेकिन बेली फैट घटने का नाम नहीं लेता। बेली फैट कम करने के लिए आप अपने खाने की खुराक भी कम कर देते हैं। लेकिन इससे आपके सेहत पर गलत असर पड़ सकता है।
आज इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए डायटीशियन मनप्रीत की शेयर की गई एक रेसिपी लेकर आए हैं जिससे आप आसानी से बेली फैट कम कर सकते हैं। डायटीशियन मनप्रीत अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हेल्थ से जुड़ी रेसिपी और टिप्स शेयर करती रहती हैं। ऐसे में आप भी उनकी शेयर की गई इस हेल्दी ड्रिंक को अपना बेली फैट घटाने के लिए ट्राई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि और पीने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में-

बेली फैट कम करने के लिए ड्रिंक
सामग्री
* मेथी के बीज का पाउडर - 2 बड़े चम्मच
* सौंफ पाउडर - 2 टेबल स्पून
* सोंठ पाउडर - 2 चम्मच
* दालचीनी - 2 छड़ें ( पिसी हुई )
* सेंधा नमक - आधा छोटा चम्मच
* नींबू का रस - एक चम्मच
बनाने की प्रक्रिया
1. सबसे पहले ऊपर बताई गई सभी सामग्री को एक जार में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
2. इसके बाद एक गिलास गर्म पानी लें और इस मिश्रण का आधा बड़ा चम्मच उसमें डालकर मिला दें।
3. कोशिश करें की इस ड्रिंक को आप दोपहर में लंच करने से पहले पिएं।
ड्रिंक में मौजूद सामग्री का फायदा
1. दालचीनी
इस ड्रिंक में मौजूद दालचीनी आपके ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित करने का काम करता है जो शरीर को ज्यादा वजन कम करने में मदद करता है।
2. मेथी बीज पाउडर
मेथी दाने में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो आपके शरीर में चीनी को धीमी गति से रिलीज करने का काम करता है और पेट फेट को जलाने में मदद करता है।
3. सौंफ पाउडर
सौंफ का सेवन शरीर में विटामिन और मिनरल्स को अब्जोर्ब करने में सुधार करके फेट को कम करने में मदद करता है। सौंफ खाने से ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल में रहता है और क्रेविंग भी कम रहती है।
4. सोंठ
सोंठ पाउडर आपके शरीर के फेट को जलाने में मदद करता है, कार्बोहाइड्रेट को पचाता है।
5. सेंधा नमक
सेंधा नमक आपके शरीर में जमी चर्बी को खत्म करने और उसे होने से रोकने में मदद करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
