Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Weight Loss: 49 की उम्र में भी 29 जैसी दिखने के लिए Malaika Arora पीती है ये चमत्कारी जूस, आप भी ट्राय करें
Weight Loss Tips: हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने अपनी फिटनेस और हेल्दी रहने के सीक्रेट का खुलासा किया। मलाइका रोजाना एबीसी जूस का सेवन करती है। मलाइका ने खुद इस बात का खुलासा किया कि वो इस जूस को अपग्रेड करने के लिए रोजाना एक मसाला मिलाती हैं।
मलाइका अरोड़ा का यह ड्रिंक आपको हेल्दी रखने के साथ आपके वेटलॉस में भी खूब मदद करेगा। आइए जानते हें मलाइका की इस हेल्दी जूस की सीक्रेट रेसिपी।

क्या होता है एबीसी जूस?
एबीसी जूस सेब (Apple), चुकंदर (Beetroot) , गाजर (Carrot) को मिलाकर बनाया जाता है। मलाइका अरोड़ा इस जूस के स्वाद और स्वास्थ्य फायदे जोड़ने के लिए इसमें अदरक मिलाती हैं। यह जूस एक डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है। 3 फल और 1 सब्जी को मिलाकर बनाए इस जूस में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं।
- सेब (apple) में विटामिन्स, जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम और सोडियम जैसे गुण होते हैं।
- चुकंदर (beetroot) में भी एंटी-ऑक्सिडेंट्स, फोलिक एसिड, मैंगनीज, पोटेशियम, विटामिन्स और फाइबर जैसे गुण पाए जाते हैं।
- गाजर (carrots) में कई तरह के विटामिन पाए जाते है, इसमें विटामिन ए, बी1, बी 2, बी 3, बी6, सी, ई और गाजर पाया जाता है। इसमें फास्फोरस, केल्शियम, पॉटेशियम, मैग्नीशियम और सेलेनियम जैसे खनिज पाएं जाते हैं। इसके अलावा गाजर में प्रचुर मात्रा में बीटा कैरोटिन पाया जाता है, जो कि आंखों के साथ इम्यून सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद होता है।
नियमित इस जूस को पीने से यह किडनी, लिवर और आंतों में जमे हुए विषाक्त पदार्थ को बॉडी से बाहर करने में बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इस ड्रिंक में मौजूद कैरोटेनॉयड्स शरीर के कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखते हैं। साथ ही ये हार्ट यानी दिल को भी बीमारियों से दूर रखता है। विटामिन ए शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने के साथ ही शरीर से पित और लीवर से फैट बाहर निकालता है।
ABC जूस बनाने के लिए आपको चाहिए
चुकंदर- 300 ग्राम
गाजर- 300 ग्राम
सेब- 100 ग्राम
नमक- स्वादानुसार
इस जूस को बनाने के लिए चुकंदर, गाजर, सेब को अच्छी तरह से धोण्कर जूसर की सहायता से इनका जूस निकाल लें। इसके बाद ब्लेंड करके इसे छान लें। अब इसमें अपने स्वादानुसार नमक मिलाकर सेवन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications