Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
एस्प्रिन की गोली लो कैंसर दूर करो

हृदयरोग और हृदयाघात में एस्प्रिन से होने वाले फायदे पहले ही सामने आ चुके हैंऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि हर दिन संतुलित मात्रा में एस्प्रिन का सेवन कैंसर से बचाव करता है.25,000 मरीज़ों पर किए गए इस शोध में सामने आया है कि हर दिन एस्प्रिन लेने वाले मरीज़ों में कैंसर से मौत का ख़तरा कम हो गया. अनुसंधान में शामिल ज़्यादातर मरीज़ ब्रिटेन के रहने वाले थे.
हृदयरोग और हृदयाघात में एस्प्रिन से होने वाले फायदे पहले ही सामने आ चुके हैं. हालांकि एस्प्रिन के अत्यधिक सेवन से रक्त का बहाव बढ़ता है.इस नए अनुसंधान के तहत विशेषज्ञों का मानना है कि एस्प्रिन के फ़ायदे उसके विपरीत प्रभावों से बढ़कर पाए गए हैं.अनुसंधान में पाया गया है कि जिन मरीज़ों ने एस्प्रिन का सेवन किया उनमें कैंसर से मौत का ख़तरा 25 फ़ीसदी कम हो गया. जिन मरीज़ों ने एस्प्रिन का सेवन किया उनमें आमतौर पर मौत का ख़तरा 10 फ़ीसदी कम हो गया.
ज़्यादातर मामलों में एस्प्रिन का इलाज चार से आठ साल तक रहता है लेकिन कुछ मामलों में इसके फ़ायदे 20 साल तक भी देखे गए.20 साल तक एस्प्रिन के सेवन के बाद कैंसर की मौत का ख़तरा 20 फ़ीसदी कर कम हो गया. अनुसंधान के तहत आंत के कैंसर के ख़तरे में 40 फ़ीसदी, फेफड़ों के कैंसर में 30 फ़ीसदी, प्रोस्टेट ग्रन्थि के कैंसर में 10 फ़ीसदी और श्वास की नली के कैंसर में 60 फ़ीसदी की कमी आई.
पाचक-ग्रंथि, पेट और मस्तिष्क के कैंसर से होने वाली मौतों की संख्या कम होने के चलते इन मामलों में एस्प्रिन के प्रभाव को व्यापक स्तर पर नहीं देखा जा सकता.अनुसंधान से जुड़े प्रोफेसर रोथवैल का कहना है, ''मैं ये नहीं कहता कि मधयम आयुवर्ग के स्वस्थ लोग तुरंत एस्प्रिन लेना शुरु कर दें, लेकिन अनुसंधान में ये सामने आया है कि एस्प्रिन कई मायनों में फ़ायदेमंद है.''
अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार 45 से 50 की आयुवर्ग के लोग लगभग 20 साल तक सुरक्षित तौर पर एस्प्रिन का सेवन कर सकते हैं.ब्रिटेन में कैंसर पर अनुसंधान करने वाली संस्था 'कैंसर रिर्सच यूके" का कहना है कि ये परिणाम सकारात्मक हैं. संस्था के अनुसार, ''एस्प्रिन के सकारात्मक नतीजों को देखते हुए जो भी लोग इसका सेवन करना चाहते हैं वो अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें.''
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
