Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
बच्चा स्वस्थ्य तो याददाश्त भी बेहतर

अध्ययन के दौरान पाया गया कि जो बच्चे शारीरिक रूप से अधिक सेहतमंद होते हैं। वे मानसिक तौर पर अन्य बच्चों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करते हैं।
मानव मस्तिष्क में भूरे रंग का 'हिप्पोकैम्पस' नाम का एक हिस्सा पाया जाता है, जो मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसका आकार बच्चे के सेहत पर निर्भर करता है। इलिनोइस विश्वविद्यालय के शोध छात्र लौरा कैडोक ने कहा कि नौ से 10 साल के बच्चों में 'हिप्पोकैम्पस' उनके मानसिक विकास को बढ़ावा देता है।
चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जर्नल 'ब्रेन रिसर्च' में छपे एक लेख में कहा गया है कि यह अध्ययन 49 बच्चों पर किया गया। शोध के दौरान 'मैग्नेटिक रिसोनेंस इमेजिंग' (एमआरआई) के जरिए बच्चों के दिमाग में पाए जाने वाले 'हिप्पोकैम्पस' के आकार को मापा गया।
इलिनोइस विश्वविद्यालय ने जारी एक बयान में कहा, "यह पहला ऐसा अध्ययन है, जिसमें एमआरआई के इस्तेमाल से विभिन्न तरह के सेहतमंद और कम स्वस्थ बच्चों के मस्तिष्क के आकार को मापा गया है।"
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
