Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
दोस्त बनाइये जिंदगी बढ़ाइये

ऐसे में अगर आपके दोस्तों की अच्छी-खासी फेहरिस्त है तो यह आपकी उम्र के लिए अच्छा है। एक शोध से साबित हो चुका है कि दोस्तों के साथ घिरे रहना न सिर्फ आपकी उम्र बढ़ाएगा बल्कि इससे आपके दोस्तों को भी फायदा होगा।
समाचार पत्र 'डेली मेल' में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक सामाजिक रूप से सक्रिय लोग एकाकी रहने वालों की तुलना में 3.7 वर्ष अधिक जीते हैं। शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने व्यक्ति के जीवन में दोस्तों की महत्ता और धूम्रपान जैसी बुरी आदतों से दूर रहने को ध्यान में रखा।
शोध में पाया गया है कि जो लोग एकाकी रहते हैं उनकी उम्र शराब का सेवन करने वाले लोगों की ही तरह सिमट जाती है। यही नहीं, एकाकी लोगों का जीवन चक्र मोटापा और शारीरिक रूप से निष्क्रीय लोगों से भी पहले समाप्त हो सकता है।
बर्मिंघम विश्वविद्यालय के बर्ट उचिनो ने तीन लाख लोगों पर किए गए 148 अध्ययनों के जरिए यह निष्कर्ष निकाला कि जो लोग सामाजिक होते हैं और साथ ही सामाजिक लोगों से घिरे होते हैं, उनकी जिंदगी आसान होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
