Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
विशेषज्ञों ने भ्रूण को गर्भ में मुस्कराते देखा
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक गर्भ में भ्रूण काफी पहले ही खुशियों और दर्द को अनुभव करना शुरू कर देता है। स्टूअर्ट कैम्पबेल ने अपने लंदन चिकित्सालय में एक महिला के गर्भ की 3डी व 4डी स्कैनिंग की थी, जिसमें यह बात सामने आई है। कैम्पबेल कहते हैं कि यह जरूरी नहीं है कि अजन्मा शिशु भावनाएं प्रदर्शित करे लेकिन इससे निश्चित रूप से मानव व्यवहार प्रदर्शित होता है।
उन्होंने कहा, "यह भ्रूण में मानवता का एक आनंददायक प्रदर्शन है। मैंने 18 या 19 सप्ताह के एक भ्रूण के चेहरे पर रोने जैसे भाव देखे थे लेकिन मुस्कुराहट नहीं देखी थी। इस मामले में पहली बार भ्रूण के चेहरे पर मुस्कुराहट देखी गई, यह बहुत खुशी की बात है।" लंदन स्थित किंग्स कॉलेज व सेंट जॉर्ज अस्पताल के प्रसूति विभाग के प्रमुख कैम्पबेल का कहना है कि उन्हें यह नहीं पता कि भ्रूण की मुस्कुराहट की वजहें क्या हैं।
कैम्पबेल ने जिस भ्रूण की मुस्कुराहट देखी थी उस बच्चे का जन्म जनवरी में होना है। उसके माता-पिता लुइस व सैम हेनरी ने स्वीकार किया है कि जब उन्होंने नियमित स्कैन में भ्रूण के चेहरे पर मुस्कुराहट देखी तो वे चकित रह गए थे। चालीस वर्षीय हेनरी ने कहा कि पहली प्राथमिकता बच्चे का अच्छा स्वास्थ्य होती है लेकिन भ्रूण को मुस्कुराते देखना अद्भुत था।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
