Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
शराब पीने से दूर नहीं होता कोई गम

टेक्सास विश्वविद्यालय में वेगोनेर सेंटर फॉर अल्कोहल एण्ड एडिक्सन रिसर्च के वैज्ञानिकों ने पाया कि शराब पीने के बाद मस्तिष्क के कुछ भाग अधिक सक्रियता से चीजों को याद कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि यह आम धारणा रही है कि शराब पीने के बाद आदमी चीजों को भूल जाता है और वह समझ नहीं पाता, लेकिन यह मस्तिष्क पर शराब के असर को दर्शाने वाला एक पक्ष है।
डेली मेल में छपे इस अध्ययन में लेखक हितोशी मोरिकावा ने कहा कि आमतौर पर हम जब जानने और याददाश्त की बात करते हैं, तो हम चेतन याददाश्त की बात कर रहे होते हैं। अल्कोहल सूचनाओं को जोड़कर उन्हें याद रखने की क्षमता खत्म करता है, जैसे अपने सहयोगी का नाम अथवा किसी शब्द की परिभाषा आदि।
उन्होंने कहा कि लेकिन हमारी अवचेतन अवस्था चीजों को समझ रही होती है और उन्हें याद भी रख पाती है और वास्तव में शराब अवचेतन में समझने और याद करने की क्षमता को बढा देती है। शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि शराब पीने के बाद मस्तिष्क में होने वाली क्रियाओं को समझ लेने के बाद अब उन्हें नशारोधी दवायें तैयार करने में सहायता मिलेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
