Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
दीवाली में बचिए ओवर ईटिंग से

इस तरह बचें ओवर ईटिंग से-
अधिक खाना आपके लिए बुरा हो सकता है: यह देखा गया है कि दिवाली मनाने वाले ज्यादातर लोग इस त्योहार के वक्त करीब 20 प्रतिशत वजन बढ़ा लेते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप हलवा और तली हुई मिठाइयां कम से कम मात्रा में लें। इस दिन अपने खान-पान पे ध्यान देना जरा मुश्किल हो सकता है, लेकिन आप क्या और कितना खा रहे हैं इस बात पर जरुर ध्यान दें।
छोटी प्लेट-कटोरी का इस्तेमाल: अगर आप बड़ी प्लेट्स में खाना सर्व करते हैं, तो आपके मील में 150 कैलोरीज एक्सट्रा ऐड हो जाती हैं। आपकी प्लेट में जितना ज़्यादा खाना होगा आप उतना ही ज़्यादा खाएगें। इसलिए छोटी प्लेट, कटोरी और गिलास का इस्तेमाल करें। जैसे-जैसे बर्तन का साइज़ कम होगा आपके आहार की मात्रा भी कम होती जायेगी। बेहतर होगा कि आप खाने-पीने की चीजों को हाफ साइज बाउल में सर्व करें।
चॉकलेट से दूर रहें: पहुंच में होने की वजह से लोग ज्यादा चॉकलेट का सेवन कर लेते हैं इसलिए बेहतर होगा कि आप चॉकलेट और बिस्कुट्स जैसी चीजों को कंटेनर में रखकर किसी ड्रॉअर या कबर्ड में रखें। ऐसे में, इन्हें आसानी से बाहर निकाल पाना संभल नहीं होगा। इस तरह आप इन्हें ज्यादा खाने से बच जाएंगे।
घर की मिठाई ज्यादा बेहतर: इस दौरान बजारों में कई दिनों पहले ही दीवाली की मीठाइयां बनना शुरू हो जाती हैं इसलिए कोशिश करें की बाजार कर बासी मिठाई ना खा कर घर पर ही बनी मिठाइयों का सेवन करें पर वो भी सीमित मात्रा में।
खाना वक्त पर खाएं: अगर आप ने दोस्तों के साथ रात भर जागने का प्लान बना रखा है, तो कोशिश करें की भोजन जल्दी कर लें। अक्सर देखा जाता है की लोग रात भर स्नैक्स इत्यादि खाते रहते हैं और तुरंत ही खाना खा कर सो जाते हैं। ऐसा बिल्कुल भी न करें क्योंकि खाने को पचने में काफी समय लगता है इसलिए सोने से दो घंटे पूर्व डिनर कर लेना ठीक रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
