Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
सुंदर लोगों का दिमाग होता है तेज?
'लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स' (एलएसई) द्वारा कराए गए अध्ययन में पाया गया है कि खूबसूरत स्त्री-पुरुष ज्यादा बुद्धिमान होते हैं और उनका आईक्यू औसत से 14 प्वाइंट अधिक होता है। 'इंटेलीजेंस' पत्रिका के मुताबिक खूबसूरत जोड़ियों के बच्चे सुंदर भी होते हैं और बुद्धिमान भी। उनकी आगे तक की पीढ़ियों में यह आनुवांशिक रिश्ता रहता है।
वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट में एलएसई की शोधकर्ता संतोषी कनाजावा कहती हैं, "शारीरिक अकर्षण सामान्य बुद्धि से महत्वपूर्ण सकारात्मक ढंग से जुड़ा हुआ है। फिर चाहे इस पर सामाजिक वर्ग, शरीर के आकार और स्वास्थ्य का नियंत्रण हो अथवा नहीं।"
सामाजिक स्थिति को लेकर किए गए एक अन्य शोध में पता चला है कि कामकाजी वर्ग की लड़कियों की तुलना में मध्यवर्गीय लड़कियों का आईक्यू ज्यादा होता है। ब्रिटेन में हुए इस अध्ययन में पाया गया है कि शारीरिक रूप से आकर्षक दिखने वाले पुरुषों का आईक्यू औसत से 13.6 प्वाइंट अधिक होता है जबकि खूबसूरत दिखने वाली महिलाओं का आईक्यू औसत से 11.4 प्वाइंट अधिक होता है।
कनाजावा के ये परिणाम 'नेशनल चाइल्ड डेवलपमेंट स्टडी' पर आधारित हैं। इसमें 17,419 लोगों पर 1958 में मार्च में उनके जन्म के समय से एक सप्ताह तक के लिए नजर रखी गई थी। इन लोगों ने अपने बाल्यकाल और व्यस्क अवस्था की शुरुआत में शैक्षिक प्रगति, बौद्धिकता और शारीरिक दिखावट से सम्बंधित कई परीक्षाएं दीं।
अमेरिका के 'नेशनल लांगीट्यूडिनल स्टडी ऑफ एडोलीसेंट हेल्थ' के ऐसे ही अध्ययन में 35,000 युवा अमेरिकियों को शामिल किया गया था। कनाजावा का कहना है कि खूबसूरत लोगों के अधिक बुद्धिमान होने की उनकी बात शुद्ध रूप से वैज्ञानिक है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications

