Latest Updates
-
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज
हेपेटाइटिस सी की स्क्रीनिंग करने वाला दिल्ली है देश का पहला शहर

सरकार की पहल पर इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज(आईएलबीएस) में हेपेटाइसिट सी की स्क्रीनिंग की जा रही है ताकि इस खतरनाक वायरस के प्रकोप को रोका जा सके जो संक्रमण के 15 से 20 साल बाद सिरोसिस और यकृत कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का रूप धारण कर लेता है।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ए के वालिया ने आज कहा कि हेपेटाइटिस सी के संक्रमण के खतरे को कम करने के लिहाज से खून की न्यूक्लियक एसिड जांच (एनएटी) एहतियातन कदमों के तौर पर शहर के अस्पतालों में जल्दी शुरू की जाएगी। आईएलबीएस में आज 14वें विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए वालिया ने कहा, चूंकि इस जानलेवा बीमारी का मुकाबला करने के लिए कोई टीका नहीं है इसलिए हमारे पास केवल रोकथाम एक तरीका है।
हमने स्क्रीनिंग और एनएटी जांच के अलावा ऐसे लोगों को ढाई लाख रुपये मदद के तौर पर देने का फैसला किया है जिनकी आय एक लाख रुपये से कम है और जिन्हें यकृत प्रतिरोपण की सर्जरी करानी होगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
