Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
पूर्वांचल में फैले मस्तिष्क ज्वर की जानकारी लेने पहुंचे गुलाम नबी आजाद

पूर्वांचल में फैले मस्तिष्क ज्वर की जानकारी लेने पहुंचे गुलाम नबी आजाद कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, पार्टी के राष्टीय महासचिव राहुल गांधी के आग्रह पर पूर्वांचल के मस्तिष्क ज्वर प्रभावित इलाकों के दौरे पर यहां आये आजाद ने संवाददाताओं से कहा कि इस बीमारी को फैलाने वाले मच्छर गंदगी में फैलते हैं। इसलिए इस पर रोकथाम के लिए साफ सफाई की व्यवस्था को मजबूत किया जाना जरूरी है और इसमें जनता की भागीदारी भी होनी चाहिए।
यह बताते हुए कि इस बीमारी पर प्रभावी अंकुश के लघु, मध्य और दीर्घकाल की बनायी जायेगी और उन्हें एक साथ लागू किया जायेगा, आजाद ने कहा कि इस अंचल में इस बीमारी से अकेले गोरखपुर मेडिकल कालेज में ही 400 लोगों का मर जाना चिंता की बात है और यदि इस बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण का काम प्रभावी और पारदर्शी तरीके से किया गया होता तो इतनी मौतें नहीं होतीं।
उन्होंने कहा कि वे पैरामेडिकल कर्मचारियों की कमी से वाकिफ हैं और इसलिए केंद्र सरकार ने सिद्धार्थनगर सहित प्रदेश के 40 जिलों में नर्सिंग कालेज आवंटित किये है, जो राज्य सरकार की तरफ से जमीन उपलब्ध करा दिये जाने के बाद ही स्थापित कर दिये जायेंगे और सारा व्यय केंद्र सरकार करेगी। इससे पूर्व आजाद ने चिकित्सकों और संबंधित अधिकारियों से इस बीमारी की रोकथाम और इलाज के लिए किये गये उपायों एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में चर्चा करके स्थिति की जानकारी ली।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications