Latest Updates
-
तिरुपरनकुंद्रम की पहाड़ी पर दीपथून में क्यों जला कार्तिगई दीपम? जानें पूरा इतिहास और महत्व -
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल
फोन गर्दन में दबाकर बात करने से हो जाइये सावधान

विशेषज्ञो का दावा है कि अगर आप लंबे समय तक इस तरह फोन पर बात करते हैं तो लंबे समय में आपको गठिया की परेशानी हो सकती है। परेशानी और गंभीर होने पर मांसपेशियां स्थाई तौर पर मुड़ सकती हैं, जिससे गर्दन को सीधा होने में दिक्कत आ सकती है। लीड्स के फ्रीडम बैक क्लिनिक्स की रैशेल लैनकास्टर ने बताया कि लंबे समय तक गर्दन को मोड़े रखने से टेक्स्ट नेक की परेशानी हो सकती है। इस परेशानी के शिकार लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है क्योंकि स्मार्ट फोन और टेबलेट कंप्यूटर का इस्तेमाल बढ़ रहा है।
रैशेल के मुताबिक यह स्थिति इसलिए आ रही है क्योंकि गर्दन के जोड़ और उत्तक लंबे समय तक मुड़े रहने के लिए नहीं बने होते और उन्हें लंबे समय तक ऐसा रखने से उन पर दबाव पड़ता है । द डेली टेलीग्राफ की खबर में कहा गया है कि इस परेशानी के प्रति बच्चे ज्यादा संवेदनशील होते हैं क्योंकि उनका सिर वयस्कों की तुलना में उनके शरीर से ज्यादा बड़ा होता है। इसके अलावा पतली गर्दन वाली महिलाओं को भी इस परेशानी के प्रति ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
