Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
चिकित्सा सुविधाओं से युक्त 38 करोड़ की लागत से बना कानपुर ट्रामा सेंटर

अस्पताल के नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.डी पी मिश्रा ने आज बताया कि शहर का रामादेवी इलाका लखनऊ कानपुर स्थित हाईवे पर है और यहां के रोगियों को शहर के बीचोबीच बने अस्पतालो में आने में दिक्कत आती थी। हाईवे होने के कारण आए दिन यहां सड़क दुर्घटनायें होती रहती है जिस कारण घायल लोगो को शहर के अस्पतालों में ले जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
और कभी कभी देर हो जाने के कारण लाख प्रयासों के बावजूद घायल रोगियों को बचाया नही जा सकता था। रोगियों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुये प्रदेश सरकार ने इस इलाके में अस्पताल खोलने की योजना बनाई थी। इस अस्पताल के निर्माण में करीब 37 करोड़ 94 लाख रूपये का खर्च आया है। उन्होंने बताया कि ट्रामा सेंटर के अलावा एक कार्डिएक सेंटर भी बनाया गया है ताकि दुर्घटना में घायल और दिल के रोगियों को तुरंत और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा सकें। अस्पताल में मेडिसिन, सर्जरी, आर्थेपेडिक, पीडियाटिक, कार्डिएक जैसे सभी रोगो का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जायेंगा।
सीएमएस डा मिश्रा ने बताया कि इस अस्पताल का विधिवत उदघाटन आगामी पांच नवंबर को होगा लेकिन ओपीडी सेवायें 24 अक्टूबर से हो शुरू हो जायेंगी। इसके साथ ही और यहां रोगियों के लिये चिकित्सा सुविधायें भी शुरू हो जायेंगी। अभी फिलहाल 10 बिस्तरों पर रोगियों के भर्ती करने की व्यवस्था तथा इमरजेंसी वार्ड और ओपीडी खोली जा रही है।
इसके अलावा पैथालोजी और एक्सरे की सुविधा भी रहेंगी । लेकिन इस अस्पताल को भविष्य में 400 बिस्तरों वाले एक विशेषज्ञ अस्पताल बनाये जाने की योजना है। डा मिश्रा ने बताया कि अस्पताल का भवन बन कर तैयार हो गया है तथा सभी सुविधायें और आवश्यक उपकरण आदि भी आ गये है कुछ स्टाफ भी नियुक्त हो गया है जैसे जैसे स्टाफ बढ़ता जायेंगा हम अस्पताल में सुविधायें बढ़ाते जायेंगे और इसे शहर का एक बेहतरीन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बना देंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
