Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
घाव भरने वाले जीन की खोज

वैज्ञानिकों ने पहली बार खून का थक्का जमाने और घाव भरने में जरूरी जीन की खोज की है । नेचर जर्नल के मुताबिक, ब्रिटेन के वेल्कम टस्ट सांगेर इंस्टीट्यूट की अगुवाई में एक अंतरराष्टीय दल ने जीनोम में 68 ऐसे क्षेत्र पाए जो रक्त के प्लेटलेट को प्रभावित करते हैं। प्लेटलेट खून के थक्का जमाने और घाव भरने में अहम भूमिका अदा करते हैं। दल के सदस्य और क्वींसलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च के डॉ. मैनुअल फेरियेरा ने बताया, हमनें विभिन्न पृष्ठभूमियों वाले 68,000 लोग के जीनों का अध्ययन किया ।
यह अपनी तरह का सबसे बड़ा अध्ययन था । उन्होंने कहा, इस अध्ययन का मकसद उन जीनों के बारे में जानना था जो प्लेटलेट की गिनती और उसकी मात्रा को नियंत्रित करते हैं । वैज्ञानिकों ने बताया कि घाव भरने में प्लेटलेट अहम भूमिका अदा करते हैं और इनकी कम संख्या या बहुत ज्यादा संख्या भी बीमारी की वजह बन सकती है। ज्यादा प्लेटलेट होने से दिल के दौरे, पक्षाघात जैसी बीमारियां हो सकती हैं वहीं कम संख्या में इनका होना हैमरेज की वजह बन सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
