Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
स्वास्थ्य संबधी आदते जो होती हैं अस्वस्थ्य
हमे स्वास्थ्य से जुडी़ हुई कई ऐसी बाते पता होती हैं जिसे हम सोंचते हैं कि वह हमारे लिये अच्छी हैं, लेकिन वास्तव में वह हमारे स्वास्थ्य को किसी ना किसी प्रकार से नुकसान पहुंचा रही होती हैं। किसी भी प्रकार की अति हमेशा ही नुकसानादाय होती हैं। हमारे दैनिक जीवन से जुडी़ कई ऐसी बाते हैं जिसे हम स्वस्थ्य मान कर करते हैं। परंतु असलियत में वह कुछ और ही होती हैं। उदाहरण के तौर पर अगर बात करें घर की सफाई के बारे में तो कई औरतों की आदत होती है कि वह बहुत ज्यादा सफाई करती हैं, जिससे वह खुद को नुकसान पहुंचा सकती हैं और तो और किटाणुओं को कम करने की बजाए वह उसे और ज्यादा बढा सकती हैं।
साफ-सफाई के अलावा भी कुछ ऐसी स्वस्थ्य चीजे़ और भी हैं जो अत्यधिक करने से शरीर पर बुरार प्रभाव डाल सकती हैं। इस माडर्न लाइफस्टाइल में हम हमेशा शार्टकट तरीको को अपनाने के बारे में सोंचते हैं। अब जैसे इसी बात को ले लीजिये कि हम में से कितने ही लोग रात को भोजन करने के बाद आयरन, विटामिन या कैल्किश्यम की टैबलेट का सेवन करते होंगे। यह बिल्कुल ही गलत आदत है जो कि कई बीमारियों को एक साथ दावत दे सकती है। इसके अलावा हम अपनी जरुरत और विश्वास के अनुसार कई ऐसी आदते ढाल ही लेते हैं जो नुकसानदायक साबित होती हैं।
हम में से कई लोग हैं जो बहुत सारा पानी पीते हैं, दांतों को दो टाइम ब्रश करते हैं, कोई भी दिक्कत पड़ने पर खुद ही दवाई ले लेते होंगे या फिर उनकी सोने की आदत में कुछ अलग सा होगा। हर चीज़ जरुरी है लेकिन एक लिमिट के अंदर।
कुछ कंडीशन के अनुसार स्वास्थ्य संबधी ऐसी आदते हैं जो कि खतरानाक साबित हो सकती हैं। इन्हें पहचानिये और इनको बदलने की कोशिश कीजिये। आइये देखते हैं कौन सी हैं वे आदते।

सप्पलीमेंट लेना
किसी भी पोषक तत्व की अलग से गोली लेना घतरनाक है। इसके सेवन से आपको उल्टी, दस्त, त्वचा पर चकत्ते, एलर्जी और यहां तक कि कैंसर होने की संभावना पैदा हो सकती है।

सफाई करना
अगर आप हर समय पोंछा लगाती रहती हैं तो आपको बता दें कि गीली फर्श पर बैक्टीरिया और अन्य रोगाणुओं के पनपने के चांस अधिक हो जाते हैं।

दांत ब्रश करना
आप सोंचते होंगे कि जितना ज्यादा ब्रश करो दांत उतने ही ज्यादा साफ होंगे। लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि ज्यादा ब्रश करने से दांतों की ऊपरी परत छिल जाती है जिससे दांत संवेदनशील हो जाते हैं।

ज्यादा पानी पीना
कम पानी पीना और ज्यादा पानी पीना, दोनों ही खतरानाक होते हैं। यदि आप ज्यादा पानी पिएंगे तो शरीर में सोडियम का लेवल कम हो जाएगा और इस कारणवश उल्टी, चक्कर और थकान आदि महसूस होने लगेगी।

दर्द निवारक दवाएं
शरीर में किसी भी भाग में दर्द होने पर दवाई नहीं खानी चाहिये। ज्यादा दवा लेने से लीवर खराब हो सकता है और कैंसर होने की भी संभावना भी पैदा हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
