Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
धूम्रपान के 6 खराब प्रभाव जिसके बारे में आप कभी सोच भी नहीं सकते
हम सभी जानते हैं कि धूम्रपान से हमें कई तरह के खतरे होते हैं पर फिर कुछ लोग जिन्हें चेन स्मोकिंग की आदत होती है वे नहीं मानते। वे लोग यह तो जानते हैं कि धूम्रपान करने से कैंसर और सांस की परेशानियां होती हैं लेकिन वह इसके बारे में नहीं जानते कि इससे और भी कई ऐसे नुकसान होते हैं जो किसी को नहीं पता। आज हम कुछ ऐसे ही प्रभावों के बारे में बात करेंगे जो धूम्रपान करने से होते हैं।
ऐसे बुरे प्रभाव होते हैं-
1. धूम्रपान से बाल झड़ते हैं: ज्यादा धूम्रपान करने से बाल झड़ने लगते हैं और आदमी गंजा होने लगता है। यह केस ज्यादातर पुरुषों में देखा गया है।

2. धूम्रपान से पाचन तंत्र खराब हो जाता है: धूम्रपान करने से पेट और आंतों पर अपरिवर्तनीय प्रभाव पड़ता है। सिगरेट में मौजूद कठोर जहर पेट के अस्तर को क्षतिग्रस्त कर देता है और पाचन एंजाइमों को ठीक से काम नहीं करने देता। तभी तो धूम्रपान करने वालों का पेट सही नहीं रहता।
3. धूम्रपान मुंह के स्वाद को खत्म कर देता है: स्मोकिंग करने से जीभ की टेस्ट बड्स खराब हो जाती हैं जिससे मुंह में किसी भी मसाले का स्वाद पता नहीं चल पाता। तभी तो ज्यादा स्मोकिंग करने वाले लोगों को तीखेपन का एहसास नहीं होता।
4. धूम्रपान से डीहाइड्रेशन हो जाता है: स्मोकर्स को आम आदमी के मुकाबले 2 लीटर पानी अधिक पीना चाहिये। धूम्रपान से शरीर अंदर से सूख जाता है जिसके लक्षणों में रूखी त्वचा, सूखे होठ और मूत्र संक्रमण होते हैं।
5. धूम्रपान उर्जा को घटाता है: कई स्मोकर्स यह बोलते हैं कि उन्हें रात की शिफ्ट में काम करने के लिये सिगरेट से एनर्जी मिल जाती है जिससे वे और मन लगा कर काम करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि धूम्रपान फेफडो़ की क्षमता को कम कर के शरीर की उर्जा को कम कर देता है।
6. धूम्रपान डीएनए को क्षतिग्रस्त करता है: जैसे ही आप धूम्रपान करते हैं वैसे ही खून में एक तार जैसा तत्व बन जाता है जो कि डीएनए को क्षतिग्रस्त कर देता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
