Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खाना खाने के बाद ना करें ऐसी गलती
भोजन करने के बाद जो लोग यह सोच कर मीलो टहलने निकल जाते हैं कि इससे उनका भोजन हजम हो जाएगा, तो हम उन्हें बता दें कि वह बहुत गलत करते हैं। क्योंकि ऐसा करने से आपका पाचन तंत्र पूरी तरह से खाए गए भोजन का पौष्टिक तत्व सोख नहीं पाता जिससे खाना शरीर को नहीं लगता। इसी तरह से कई लोग भोजन करने के तुरंत बाद सो जाते हैं या फिर चाय पीने लगते हैं, जो कि जाने अनजाने आपका स्वास्थ्य बिगाड़ रहा होता है।
कई लोगों को पेट संबंधी समस्या होती है लेकिन उन्हें पता ही नहीं चल पाता कि वे क्यों परेशान है। वे दिन रात डॉक्टरों के चक्कर लगाते रहते हैं और डॉक्टर भी उन्हें बेवकूफ बना देते हैं। यदि आप भी स्वस्थ्य जीवन जीना चाहते हैं तो अच्छा खाइये और खाने के बाद सोना, टहलना, चाय पीना, स्मोकिंग करना या फिर किसी प्रकार का फल खाना अवॉइड कीजिये।

ना करें स्मोकिंग
विशेषज्ञों दृारा किये गए प्रयोग ने साबित किया है कि यदि आप खाने के बाद एक सिगरेट पीते हैं तो वह 10 सिगरेट के बराबर होगा। साथ ही कैंसर होने की संभावना भी ज्यादा होगी।

तुरंत ना खाएं फल
खाने के बाद तुरंत फल का सेवन करने से पेट में गैस बन जाएगी इसलिये हमेशा भोजन के 1-2 घंटे बाद ही फल खाएं या फिर भोजन के 1 घंटे पहले।

ना पिये चाय
चाय की पत्तियों में एसिड के तत्व ज्यादा रहते हैं इसलिये खाने के तुरंत बाद इसे पीने से जो खाना हम खाते हैं वह आसानी से पचता नहीं।

बेल्ट को ना खोले
खाने के बाद बेल्ट को ढीली करने से आंत मुड कर ब्लॉक हो जाती है।

ना नहाये
तुरंत नहाने से हाथ, पैर और शरीर में ब्लड का फ्लो काफी तेजी से बढ जाता है, जिससे पेट के पास का ब्लड फ्लो धीमा पड जाता है और पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है।

मत टहलिये
खाने के बाद टहलना नहीं चाहिये क्योंकि इससे आपका पाचन तंत्र भोजन के पौष्टिक तत्व को सोख नहीं पाता।

ना सोये तुरंत
ऐसा करने से खाना हजम नहीं होगा और आंत में गैसट्रिक तथा इंफेक्शन की समस्या हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
