Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
भोजन को ठीक प्रकार से चबाने का लाभ
हमें हमेशा हिदायत दी जाती है कि भोजन हमेशा ठीक प्रकार से चबा कर खाना चाहिये। लेकिन हमारी भारी-भरकम और तेजी से चलने वाली लाइफस्टाइल ने हमारे अंदर कई परिवर्तन डाल दिये हैं।
ठीक प्रकार से भोजन चबा कर खाने के कई जरुरी कारण हैं। अच्छी प्रकार से भोजन चबा कर खाने से पेट में रसायन का स्राव होता है जिससे खाना अच्छी प्रकार से हज़म हो जाता है। साथ ही आप को जल्दी-जल्दी भूख भी नहीं लगती और वजन भी नियंत्रण में रहता है।

कैसे चबाना चाहिये आहार-
- भोजन को एक साथ ना खा कर बल्कि उसके छोटे-छोटे टुकडे कर के खाना चाहिये। छोटे टुकडे़ आसानी से चबाए और निगले जा सकते हैं।
- खाघ पदार्थ को तब तक चबाएं जब तक कि वह आपके मुंह में पूरी तरह से घुल ना जाए, भले ही वह सूखा या गीला पदार्थ ही क्यों ना हो।
- भोजन को कभी भी तुरंत ना निगले। इस भली प्रकार से चबाएं और तभी निगलें।
- भोजन को निगलने के बाद कुछ देर रुके और तब दूसरा कौर लें। अगर भोजन अटक जाए तब थोड़ा सा पानी पिएं और शांत हो जाएं।
भोजन को ठीक प्रकार से चबाने का फायदा -
1. पेट भरने का अहसास- जब आप धीरे से खाते हैं तो आपका दिमाग आपको एक सिगनल भेजता है कि अब आपका पेट भर चुका है। इससे मोटापा कम करने में भी मदद मिलती है क्योंकि तब आप ज्यादा नहीं खा सकते।
2. पाचन में मददगार- भोजन को चबाते वक्त मुंह में पैदा होने वाली लार, भोजन के टुकडों को तोड़ कर उसे मुलायम बना देता है। इससे पाचन क्रिया आसानी से होती है।
3. मौखिक स्वास्थ्य- यदि आप ठीक प्रकार से खाना चबाएंगे तो यह आपके मुंह को भी फायदा पहुंचाएगा। मुंह की लार मुंह की बदबू और कीटाणुओं से लड़ने में मददगार होती है। इसमें हाइड्रोजन कार्बोनेट होता है जो कि प्लेग को पैदा होने से रोकता है। लार दातों में फसे भोजन के कड़ को भी साफ करता है।
4. लार को रिलीज करना- भोजन को चबाते वक्त मुंह से अधिक लार निकलती है। भोजन चबाते वक्त उसमें मिला विटामिन और पौष्टिक तत्व सभी आ कर लार के साथ मिल जाते हैं जिससे हमें ऊर्जा मिलती है। यदि आहार ठीक प्रकार से ना चबाया गया तो पाचन में कठिनाई पैदा होगी और पेट दर्द तथा गैस की समस्या उत्पन्न हो जाएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
