Latest Updates
-
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
क्यों होता है बैक पेन?
कई लोगो को इस बात का बिल्कुल भी एहसास नहीं होता है कि बैठने और चलने की सही अच्छी मुद्रा क्या होती है। गलत तरीके से बैठने की वजह से इसका असर आपकी रीढ की हड्डी को भुगतना पड़ता है और बाद में यह बैक पेन का रूप ले लेती है। आजकल हर ऑफिस में काम करने वाला इंसान बैकपेन, कंधों तथा गर्दन के दर्द से पीडित है। बैक पेन को दूर करने के लिये जहां लोग ऑयल मसाज और दर्द निवारक दवाएं खाते हैं वहीं पर कुद लोग गरम पानी से सिकाई भी करते हैं। पर इस तरह के दर्द से बचने के लिये वे कभी अपना बैठने का तरीका नहीं बदलते। यदि थोडी़ सी सावधानी और व्यायाम कर लिया जाए तो बैकपेन से निजात मिल सकती है।
जब लोगो से योगा या व्यायाम करने को बोलो तो वे अपने सिर पर काम का बोझ होने का बहाना बना कर छुटकारा पा लेते हैं। यह समस्या जैसे ही शुरु होती है आपको तुरंत ही इसका उपचार कर लेना चाहिये वरना किसी के पास इतना पैसा नहीं है कि वह डॉक्टर के ऊपर लुटा सके। यह बीमारी पहले बूढे लोगो को होती थी लेकिन आज तो यह 20-21 साल के युवाओं को भी होने लग गई है। अपने आहार में विटामिन डी, सी, कैल्शियम और फोस्फोरस शामिल करें तथा धूम्रपान से भी बचे।
आज हम बात करेंगे कि बैक पेन यानी की पीठ दर्द का आखिर क्या कारण होता है क्योंकि जब आपको इसका कारण पता चल जाएगा तब आप इस समस्या को कंट्रोल में कर सकते हैं।

दर्द या पुरानी चोट
जब शरीर के किसी भाग में दर्द होता है तब आप उस भाग को किसी दूसरी ओर मोड़ लेते हैं जिससे दर्द में थोडा़ आराम मिलता है। आपका यह दर्द किसी पुरानी चोट हो ले कर हो सकता है जो कि मासपेशी में लगी हो और अब बाद में वह दर्द हो रही हो।

संतुलित आहार की कमी
आपकी रीढ की हड्डी को विशेष तौर पर पोषण चाहिये होता है जिससे की वही हमेशा सीधी और मजबूत बनी रहे। मासपेशियों और हड्डियों में विटामिन, कैल्शियम और पोषण की कमी से उनमें कमजोरी आती है और पीठ दर्द पैदा होता है।

वंशानुगत
यदि आपके परिवार में पीठ दर्द की समस्या किसी को थी तो आपको भी अब यह तकलीफ हो सकती है। इससे कोई फरक नहीं पड़ता कि आप कितने भी सीधे बैठ लें लेकिन यह तो आपकी जीन में ही है तो आपको इस बीमारी का शिकार बना देगी।

मोटापा
जिन लोगो के पेट के पास अधिक चर्बी होती है उनके बैठने की मुद्रा गड़बड़ हो जाती है। साथ ही ऐसी महिलाएं जिनके ब्रेस्ट बडे़ होते हैं उनका शरीर आगे की ओर अधिक मुड़ता है जिससे उनकी मुद्रा खराब हो जाती है और पीठ दर्द पैदा होता है।

गलत आदत
कुछ लोगों की आदत होती है गलत तरीके से लेटने और बैठने या फिर वे चलते समय नीचे सिर झुका कर चलते हैं। जो लोग पीठ झुका कर बैठते हैं उनको यह समस्या होते देर नहीं लगती।

आपकी जॉब
आपकी बैठने वाली जॉब पीठ दर्द का बडा कारण है। लगातार बैठने की वजह से गर्दन और सिर दोनो ही आगे कि ओर निकल जाते हैं जिससे दर्द पैदा होता है।

लाइफस्टाइल और फैशन
कपडे़ और जूते शरीर की मुद्रा पर बहुत असर डालते हैं। महिलाओं के पेंसिल हील पहनने से उनका पोस्चर्र खराब हो जाता है। यहां तक की फिटिंग के कपडे़, चौडी़ बेल्ट, लो वेस्ट जींस और बूट्स आदि पीठ दर्द पैदा करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
