Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
कंसीलर से छुपाएं अपने दाग-धब्बों को

* आंखों के नीचे काले घेरे
1. इसके लिए क्रीम युक्त कंसीलर चुनें, जो लिक्विड या बाम के प्रकार में मिलता है।
2. दरअसल, आंखों के आसपास की त्वचा काफी पतली और नाजुक होती है। इसलिए क्रीम या लिक्विड कंसीलर से उसे थोड़ा भर देने या मोटा करने से आंखों के आसपास का हिस्सा तरोताजा लगता है।
* दाग-धब्बे छुपाने के लिए
1. एक सॉलिड कंसीलर चुनें, जो बेहतर कवरेज दे सके। ऐसे कंसीलर स्टिक फॉम्र्युले में आते हैं। यह टच-अप्स के लिए बेहतर होते हैं। साथ ही यह टी-जोन को भी लंबे समय तक कवरेज देते हैं।
2. दाग हटाने के लिए ऐसा कंसीलर चुनें, जिसमें बेंजॉइल पैरॉक्साइड सैलिसाइलिक एसिड या सल्फर हो।
* चुनें सही रंग
1. आंखों के नीचे गहरे धब्बों को हटाने के लिए कंसीलर के दो शेड्स की जरूरत हो सकती है। केवल पीच शेड लगाने से आंखें थकी नजर आएंगी। इसलिए इसके ऊपर एक परत त्वचा के रंग से एक शेड हलका कंसीलर लगाएं। अच्छी तरह ब्लेंड करें।
2. दाग-धब्बों के लिए त्वचा की रंगत से एकदम मेल खाता कंसीलर चुनें।
3. सही कलर मैचिंग के लिए कई सारे शेड्स वाला कंसीलर पैलेट लें, जिसे आप जरूरत पडने पर एक-दूसरे के साथ ब्लेंड भी कर सकें।
4. ऐसा हायली पिग्मेंटेड कंसीलर चुनें जो त्वचा में अच्छी तरह समा जाए।
5. अगर रंग गेहुंआ है तो येलो, गोरा है तो हलका गुलाबी रंग वाला और अगर लाल रंग के मुंहासे हैं तो हरे रंग का कंसीलर चुनें।
* लगाने का तरीका
1. सबसे पहले मॉयस्चराइजर से अपनी त्वचा को हाइड्रेट करें। 5 मिनट बाद चेहरे पर क्लेयर प्राइमर लगाएं। प्राइमर कंसीलर को स्मूद करता है और लंबे समय तक टिका रहता है। फिर छोटे ब्रिसल वाले ब्रश से कंसीलर लगाएं।
2. उसके बाद स्पॉन्ज से थपथपाते हुए बराबर करें। इसके बाद ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं।
3. कलरलेस पाउडर से हलकी डस्टिंग करने से कंसीलर केक जैसा नहीं लगता है।
4. स्मूद स्किन लुक देने के लिए नोज ब्रिज और आंखों के बाहरी कोनों पर कंसीलर लगाना न भूलें।
5. अगर कंसीलर लगाने के बाद भी आपकी आंखों के नीचे काले घेरे नजर आएं तो थोडा-सा ऑरेंज कंसीलर लगाएं।
6. मेकअप हटाने के लिए साबुन और पानी का प्रयोग न करें, ऑयल युक्त रिमूवर का इस्तेमाल करें और उसके बाद तेल रहित फेस क्लींजर लगाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
