Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बुद्धि बढ़ाने के नायाब तरीके
इस दुनिया में कोई ऐसे प्राणी नहीं है, जो अपनी बुद्धि को बढ़ाना नहीं चाहता होगा। हर इंसान चाहता है कि वह स्कूल, कॉलेज या ऑफिस आदि में अपनी दिमागी क्षमता के बल-बूते सभी को चकित कर दे। लेकिन आजकल लोंगो की ऐसी लाइफस्टाइल हो चुकी है कि वे ऐसा कोई कार्य करना पसंद नहीं करते जिससे उनकी बुद्धि बढ़े। आपकी भी ब्रेन पावर बढ सकती है यदि आप भी इन मुख्य बिन्दुओं पर अमल करना शुरू कर दें।

बुद्धि बढाने के तरीके-
1. अच्छे से सोएं और आराम करें- सोना और आराम करना, दोंनो ही अलग बाते होती हैं। अगर आप 8 घंटे की नींद पूरी कर के उठे हैं और फिर भी फ्रेश फील नहीं कर रहें हैं, तो इसका मतलब आप ठीक से नहीं सोएं हैं। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होगी तो आपका काम में भी मन नहीं लगेगा।
2. जौगिंग कीजिये- आलस हमारी बुद्धि का सबसे बड़ा दुशमन है। यह शरीर को सुस्त कर देता है, इसलिये इसको भगाने के लिये रोजाना सुबह या फिर शाम को पार्क में टहलने या दौड़ लगाने निकल जाया करें। इससे आपका दिमाग काम करेगा और आप फूर्ती से भर उठेगें।
3. टीवी की आदत ना डालें- टीवी देखते वक्त हमारी आंखों का तो प्रयोग होता है लेकिन दिमाग का बिल्कुल भी प्रयोग नहीं होता। इसलिये टीवी पर खटिया टीवी सीरियल देखने की बजाए किताबे पढना शुरु कर दें। इससे सोंचने की क्षमता बढेगी और दिमाग का भी इस्तमाल होगा।
4. ब्रेन फूड खाइये- आजकल हम वही खाना पसंद करते हैं, जिससे हमारा वजन कम हो। लेकिन अब आपको अपने दिमाग पर भी ध्यान देना जरुरी है। ब्रेन फूड खा कर आप अपनी दिमागी शक्ति को बढा सकते हैं। इसके लिये आपको बादाम, अखरोट, साबुत अनाज, अंडा और मछली खानी चाहिये।
5. खुद को करें चैलेंज- हर कोई खुद को स्मार्ट और समझदार समझता है। लेकिन कैसा हो, अगर आप अपनी समझदारी को थोड़ा और बढ़ाएं। इसके लिये आपको पज़ल, वर्ड गेम और कुछ दिमागी खेल खेलने चाहिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
