Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फूड प्वाइजनिंग: रोकथाम और इलाज
आजकल गर्मी अधिक पड़ रही है इसलिये इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। गंदा पानी और बाहर का खुला या गंदा खाने से पेट में संक्रमण और फूड प्वाइजनिंग होने का खतरा अधिक रहता है। लेकिन सिर्फ ऐसा नहीं है कि फूड प्वाइजनिंग केवल बाहर का खुला खाना खाने से ही होती है, अगर घर पर भी सफाई का ख्याल न रखा गया तो भी पेट की बीमारी हो सकती है। आइये और जानते हैं कि किस प्रकार से फूड प्वाइजनिंग को रोका जा सकता है और इसका इलाज क्या है।

बरतें यह सावधानियां -
- खाना बनाने के पहले और बाद में अपने हाथों को धोएं, खास कर कच्चा मांस छूने के बाद।
- कच्ची हरी साग-सब्जियों को पकाने से पहले या फिर खाने से पहले जरुर धोएं।
- भोजन को तब तक पकाएं जब तक उसके विषैले तत्व बाहर न निकल जाएं। साथ ही खाने को हमेशा साफ कंटेनर में ही रखें।
- भोजन करने के तुरंत बाद ही बचा हुआ भोजन फ्रिज में रखें।
- ऐसे खाना न खाएं जो कई देर से खुले में रखा हुआ हो और उसमें से महक आने लग गई हो। इसके अलावा अगर पैकेट पर डेट एक्सपायर हो गई हो तो भी उसे न खाएं।
- टॉयलेट से आने के बाद अपने हाथों को साबुन से जरुर धोएं। अगर आपके घर पर पालतू जानवर है तो भी उसे छूने के बाद हाथों को धोएं।
- ट्रैवल के दौरान अपने साथ घर का बना गरम और ताजा खाना ही ले जाएं। ठंडा और कच्चा खाना तब न रखें जब तक वह छिलके वाला न हो, जैसे केला।
ध्यान देने वाली बातें -
- हमेशा भरोसेमंद स्टोर से ही खाने का सामान खरीदें। हमेशा सड़े-गले और किसी तरह की असामान्यता वाले फलों को लेने से बचना चाहिये। खाना अगर पैकेट वाला है तो हमेशा उसकी एक्सपायरी डेट को पढ़ लेना चाहिये।
- अगर साबुत अनाजों में किसी तरह का कीड़ा या भुकड़ी लगी है, तो तुरंत उसे छोड़ कर आगे बढ़ जाना चाहिये।
- जमे हुए खाने के सामानों को शौपिंग करने के सबसे आखिर में खरीदना चाहिये जिससे घर पर जाते ही वह आपके फ्रिज में जल्द से जल्द रखा जा सके।
इलाज -
- अगर यह समस्या हल्की है तो इसका समाधान बड़े ही आराम से घर पर खूब सारा पानी पी कर किया जा सकता है।
- शराब, कैफीन या फिर चीनी से भरे ड्रिंक का सेवन बंद कर दें। इस दौरान एलेक्ट्रॉल, ग्लूकोज़ या फिर शिकंजी का प्रयोग करें।
- इससे शरीर से जितना पानी निकला होगा वह इन एनर्जी ड्रिंक से वापस आ जाएगा और आप बेहतर महसूस करने लगेंगे।
- अगर पेट खराब हो गया हो तो ब्लैक टी पिएं और एक पेय तैयार करें जिसमें 1 चम्मच मेथी के दाने, पानी और मठ्ठा मिला हो, इसे पीने से जरुर राहत मिलेगी।
कब दिखाएं डॉक्टर को?
- अगर साथ में बुखार भी हो।
- दस्त में खून आ रहा हो।
- अगर बार-बार उल्टी हो रही हो और पानी निकल रहा हो।
- अगर समस्या 3 दिन से ज्यादा हो रही हो। अगर समस्या सीफूड या मशरूम खाने पर हुई हो।
- अगर पेचिश की शंका हो, मुंह सूख रहा हो, पेशाब कम हो रही हो, चक्कर, थकान या फिर हार्ट रेट बढ गया हो और सांस लेने में परेशानी हो रही हो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
