Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
पुरुषों को नहीं करना चाहिये इन स्वास्थ्य मुद्दों को नजरअंदाज
ज्यादातर शादी-शुदा पुरुष अपनी हेल्थ पर ध्यान ना देकर अपनी पत्नी को उनकी हेल्थ को सुधारने के लिये सलाह दिया करते हैं। लेकिन आपको यह बात जानना बहुत जरुरी है कि आपका पूरा परिवार आप पर डिपेंड है तो ऐसे में आपका फिट रहना सबसे ज्यादा जरुरी है। बदलती हुई लाइफस्टाइल और उससे पैदा हुई तनाव की समस्या ने लोगों का जीवन बिगाड़ कर रख दिया है। ना खाने का समय और ना ही सोने का समय। कई मर्दों की जिंदगी तो ऐसी है जो ऑफिस में भी डांट खाते हैं और वापस घर आ कर बीवी से भी लड़ाई हो जाती है, ऐसे में आप नहीं जानते हैं कि आपको कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।
वैसे भी यदि घर और ऑफिर में टेंशन ना भी हुई तो पुरुष खुद ही शराब और धूम्रपान कर के अपनी लाइफस्टाइल बिगाड़ लेते हैं। यह बहुत जरुरी है कि ना केवल बीमार पड़ने पर ही डॉक्टर के पास जाया जाए बल्कि अपनी अंदर की तबियत को जानने के लिये भी डॉक्टर के पास जाया जाए। यदि आप पहले से ही डॉक्टर से चेकअप करवा लेंगे तो आपको बाद में बीमारी का पता रहेगा और आप उसकी उचित देखभाल ले सकेगे।
आइये जानते हैं कि पुरुषों को कौन-कौन से टेस्ट करवाने चाहिये।

मधुमेह
आजकी खराब लाइफस्टाइल की वजह से मधुमेह बडी़ तेजी से पुरुषों और महिलाओं को हो रहा है। यदि आपको इसकी ज़रा सी भी शंका लगती है तो इसकी जड़ का पता लगाने के लिये अपना ब्लड टेस्ट जरुर करवाएं।

डिप्रेशन
कई पुरुष स्ट्रेस को नजरअंदाज कर जाते हैं। यह एक साइलेंट किलर की तरह काम करता है और यह पूरे शरीर को खराब कर सकता है। यदि आप चाहते हैं कि आपका दिमाग ठीक प्रकार से कार्य करे तो स्ट्रेस टेस्ट जरुर करवाएं।

ब्लड प्रेशर
ब्लड प्रेशर केवल बीमार पड़ने पर ही चेक नहीं करवाना चाहिये। आपको यह टेस्ट कभी-कभी करवा लेना चाहिये क्योंकि पता नहीं कि यह कब बढ जाए और आप हार्ट पेंशन्ट बन जाएं।

कोलेस्ट्रॉल
हम जानते हैं कि सबसे ज्यादा हार्ट अटैक पुरुषों को ही आते हैं। इसका एक सिंपल सा जवाब है कि वे अपने शरीर में खूब सारा खाराब कोलेस्ट्रॉल जमा कर लेते हैं जिससे उनकी खून की धमनियां ब्लॉक हो जाती हैं। जब भी डॉक्टर के यहां जाएं तो अपना कोलेस्ट्रॉल और ट्राईक्लीसराइड जरुर टेस्ट करवा लें।

हार्ट रेट
जब आप दौड़ते हैं तो हार्ट रेट बढ जाता है जो कि नार्मल है लेकिन यदि आप आराम कर रहे हैं और तब आपका हार्ट रेट बढे तो समझ जाइये कि कुछ समस्या है। इसलिये इसका टेस्ट करवाना बहुत जरुरी है।

फेफडे़ की मजबूती
यदि आप धूम्रपान करते हैं तो यह टेस्ट आपको बताएगा कि आपका फेफडा़ कितना मजबूत है। यदि आप यह टेस्ट नहीं करवाएंगे तो आगे चल कर आपको सांस की बीमारी हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
