Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रोगों के लिए हर्बल उपचार
आज हम ना जाने कितनी बीमारियों से अकेले ही लड़ रहें हैं और उन्हें दूर करने के लिये धड़ल्ले से खूब सारी हानिकारक दवाइयों का भी प्रयोग कर रहें हैं। मगर हर समय दवाइयां खाना हमारी सेहत के लिये जोखिम भरा होता है क्योंकि इससे हमारे स्वास्थ्य के हर अंग पर सीधा असर पड़ता है। अगर आप अपनी बीमारियों का हर्बल उपचार करेंगे तो आप की सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा इसलिये आइये जानते हैं कि ऐसी कौन सी जड़ी बूटियां हैं जो हमारी बीमारियों का अच्छे से इलाज कर सकती हैं।

अपनाएं इन्हें भी -
1. मधुमेह के लिये हर्बल उपचार
कड़ी पत्ता- भारतीय भोजन में प्रयोग की जाने वाली कड़ी पत्ती में मधुमेह को ठीक करने की शक्ति छुपी हुई होती है। अगर आप को मधुमेह है तो तीन महीने तक 8 से 10 कच्ची कड़ी पत्ती रोजाना खाएं। इसके अलावा यह मोटापे को भी दूर करती है।
दालचीनी- इसका प्रयोग भी खाना बनाने में किया जाता है। लगातार दालचीनी का सेवन आपको मधुमेह से दूर रखेगा। इसके अलावा तेज पत्ता, हल्दी और लहसुन भी मधुमेह से लड़ने में कारगर होता है।
2. सर्दी-जुखाम के लिये-
तलसी- अगर तेज खांसी-जुखाम दवा लेने से सही नहीं हो रहा है, तो आपको पिसी हुई तुलसी की पत्ती या फिर तुलसी पत्ती की बनी हुई गरम-गरम चाय पी लेनी चाहिये। इससे कफ और सर्दी में बड़ा ही आराम मिलता है।
अदरक- खांसी-जुखाम होने पर आप अदरक को चाहे तो कच्चा ही खा सकते हैं या फिर शहद के साथ भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप इससे महकदार फ्लेवर टी भी बना सकते हैं।
दालचीनी- खांसी-जुखाम में दालचीनी बहुत फायदा पहुंचाती है। अगर गले में दर्द या खिचखिच महसूस हो रही हों तो दालचीनी से बनी चाय का प्रयोग करें।
3. एसिडिटी-
आंवला- गैस से फौरन राहत के लिए 2 चम्मच आंवला जूस या सूखा हुआ ऑंवला पाउडर और दो चम्मच पिसी हुई मिश्री ले लें और दोनों को पानी में मिलाकर पी जाएं।
पाइनेपल- के जूस का सेवन करें, यह एन्जाइम्स से भरा होता है। खाने के बाद अगर पेट अधिक भरा व भारी महसूस हो रहा है, तो आधा गिलास ताजे पाइनेपल का जूस पीएं। सारी बेचैनी और एसिडिटी खत्म हो जाएगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
