Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
घर पर बनाइये कफ सीरप
कफ सीरप वैसे तो बहुत ही असरदार होते हैं मगर इनके कुछ साइड इफेक्ट भी होते हैं जैसे, चक्कर, नींद और आलस आना। इसका नियमित रूप से सेवन आपको इसका आदि बना सकता है तभी तो सरकार ने कई ऐसे नुकसानदायक कफ सीरपों पर पूरी तहर से रोक लगा दी है। पर क्या आपको पता है कि घर पर बनाई गई कफ सीरप काफी असरदार होती है और इसमें किसी भी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता।
ऐसे बाइये होममेड कफ सीरप -
1. कफ सीरप बनाने के लिये 1 कप पानी उबालिये, उसमें 5 तुलसी की पत्तियां डालिये, छोटा टुकडा़ अदरक और आधा चम्मच काली मिर्च कूट कर डालिये। पानी को पांच मिनट तक उबलने दीजिये। फिर छान लीजिये और दिन में दो बार इस सीरप को पीजिये।

2. दूसरा सीरप बनाने के लिये 4 कप पानी को 1 कप ताजी कुटी हुई अदरक के साथ उबालिये। तब तक उबालिये जब तक अदरक मुलायम ना हो जाए। इसे आंच से उतारिये और ठंडा कर लीजिये। दूसरे दिन इस मिश्रण में एप्पल साइडर वेनिगर मिला कर इसे दुबारा उबालिये और इसमें अच्छी मात्रा में चीनी मिलाइये। इस सीरप को रोजाना दिन में दो बार पीजिये।
3. कुछ चैरी को 2 कप पानी और कई नींबू की स्लाइसों के साथ उबालिये। इसको तब तक उबालिये जब तक चैरी मुलायम ना हो जाए। इसमें थोडा़ सा लहसुन भी कूट कर मिला दीजिये। इसे छानिये और दो चम्मच रोज पीजिये।
4. थोडे़ से प्याज घिस लीजिये और रस निकालिये। इसमें 2 चम्मच नींबू का रस मिलाइये और उबालिये। उसके बाद इसे आंच से उतारिये और इसमे स्वाद के लिये शहद मिलाइये। इसे एक रात के लिये रखिये और फिर दूसरे दिन से इसका सेवन करना शुरु कर दीजिये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
