Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
मॉर्निंग में ऐसे फील करें फ्रेश
अक्सर लोंगो के साथ ऐसा होता है कि वे जब भी सुबह सो कर उठते हैं, उन्हें थकान या आलस का अनुभव होता है। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जो देर रात में सोते हैं, मगर फिर भी वे तरोताजा मूड से सुबह जल्दी उठ जाते हैं। आखिर क्या कारण है इसका? क्यों होता है ऐसा? आइये जानते हैं इसी राज़ के बारे में-

ऐसे फील करें फ्रेश-
1. रोज सुबह जल्दी उठे- लोग सोंचते हैं कि अच्छी नींद का राज 8 घंटे नींद पूरी करना होता है। लेकिन रिसर्च के अनुसार अगर आप अपनी छोटी सी भी नींद अच्छी तरह से पूरी करते हैं, तो भी आप सुबह फ्रेश ही उठेंगे। मान लीजिये कि आप रात में 12 बजे बहुत ही अच्छे से सोते हैं और सुबह 6 बजे उठ जाते हैं, तो भी आपकी नींद पूरी हो जाएगी। साथ ही कभी भी वीकेंड को छुट्टी होने पर ज्यादा देर तक ना सोएं।
2. कॉफी को ना बनाएं आदत- कई लोग अपने दिन की शुरुआत कॉफी से ही करना पसंद करते हैं। कैफीन कभी भी स्वस्थ्य दिनचर्या में शामिल होने के काबिल नहीं होती। अगर आपको अपने दिन की शुरुआत करनी ही है, तो एक ग्लास गरम पानी या फिर ग्रीन टी से करें।
3. सोते समय ना हों डिसर्टब- इसका मतलब है कि सोते समय ऐसी कोई चीज ना हो, जो आपको डिसर्टब करे। सोने से तकरीबन 3 घंटे पहले भोजन करें। शाम को सूरज डूबने के बाद चाय या कॉफी का सेवन बिल्कुल ना करें। ना ही बेड पर टीवी देखें। अच्छी नींद आने से आप सुबह अच्छे मूड के साथ उठेगे।
4. मूड खराब कर के ना सोएं- बेडरूम में सोते जाते समय अपने पाटर्नर से लड़ाई-झगड़ा या मन-मुटाव ना रखें। अगर आप शांति से सोएंगे तो सुबह भी फ्रेश मूड से उठेंगे। अपने बेडरूम से तकिया हटा कर अपने पाटर्नर की बाहों में सोएं, जिससे आप पूरी रात हंसी-खुशी से सो सकेंगी।
5. ना लगाएं तेज आवाज वाला अलार्म- कई लोग अपने मोबाइल में सबसे तेज बजने वाले गाने को अलार्म के रूप में सेट कर देते हैं। आपको ऐसा ना कर के कोई हल्की और मीठी आवाज वाला टोन सेट करना चाहिये, जिससे सुबह उठते ही होंठो पर एक प्यारी सी मुस्कान हो।
6. अलार्म को स्नूज ना करें- अलार्म बजता रहता है लेकिन फिर भी कई लोग उस समय पर ना उठ कर उसे बार-बार स्नूज किया करते हैं। इससे आपकी नींद खराब हो जाती है और आप आलस से भरा महसूस करते हैं। अच्छा यही होगा कि आप उसी समय का अलार्म लगाएं, जिस समय आपको उठना हो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
