Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
भिंडी खा कर कंट्रोल करें मधुमेह
मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जो हमारी जिन्दगी के साथ ही खतम होती है। इसे पूरी तरह से सही कर पाना बहुत ही मुश्किल है लेकिन आप इसे कंट्रोल कर के एक स्वस्थ्य जीवन जी सकते हैं। आप ना केवल इंसुलिन इंजेक्शन पर ही भरोसा करें बल्कि प्राकृतिक चीजों का भी सेवन कर के इसे कंट्रोल करना जाने। अभी हालही में भिंडी को फूड फॉर डायबीटीज का दर्जा दिया गया है।
बताया गया है कि कच्ची भिंडी खाने से मधुमेह कंट्रोल में हो जाती है, इसलिये आइये जानते हैं कि कच्ची भिंडी का उपयोग कैसे करें और इससे मधुमेह कैसे कंट्रोल होगा।

मधुमेह को कंट्रोल करने के लिये भिंडी को ऐसे उपयोग करें
दो भिंडी लीजिये और उसे आगे और पीछे दोंनो ओर से काट लें। इसमें से एक एक चिपचिपा सफेद तरल बाहर आना शुरू हो जाएगा जिसे आपको धोना नहीं है। जब आप सोने जाएं तब इन कटी हुई भिंडी को पानी के गिलास में डाल दीजिये और गिलास को ढंक दीजिये। सुबह होते ही पानी में से कटी हुई भिंडी के टुकडे़ को निकालिये और पानी को पी लीजिये।
अगर आपको ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में करना है तो इस विधि को लगातार कुछ महीनों के लिये करें। कच्ची भिंडी आपके लिये जितनी फायदेमंद होगी उतनी पकाई हुई भिंडी बिल्कुल नहीं होगी।
मधुमेह रोगियों के लिये भिंडी खाने के स्वास्थ्य लाभ
1. लो जीआई फूड- जीआई का मतलब होता है ग्लाइसिमिक इंडेक्स। हर मधुमेह रोगी को ऐसा अहार खाने की सलाह दी जाती है जिसमें ग्लाइसिमिक इंडेक्स की मात्रा कम हो। भिंडी में केवल 20 ग्लाइसिमिक इंडेक्स होता है जो कि बहुत ही कम गिना जाता है।
2. किडनी रोग से लडे- टाइप 2 डायबीटीज होने से किडनी पर भी असर पड़ता है। भिंडी खाने से किडनी की समस्या दूर होती है। तो ऐसे में अगर आप मधुमेह से ग्रस्थ हैं तो भिंडी खाइये।
3. घुलनशील फाइबर- घुलनशील फाइबर डायबिटिक रोगियों के लिये अच्छा होता है क्योंकि यह कार्बोहाइड्रेट को पचाने में बहुत ही अहम रोल अदा करता है। भिंडी जिसमें घुलनशील रेशे की मात्रा अधिक पाई जाती है पाचन क्रिया को धीमा कर देता है और कार्बोहाइड्रेट का खून में प्रभाव घटा देता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
