Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
पुरुषों को भी होता है ब्रेस्ट कैंसर

क्या कहते हैं डॉक्टर
डाक्टरों की राय में जिन पुरुषों में स्तन कैंसर पाया जाता हैं, उनके ब्रेस्ट में वही ऊतक पाए जाते हैं जो महिलाओं में होते हैं। हालांकि जिस तरह से स्तन का विकास महिलाओं में होता है वैसे पुरुषों में नहीं होता। फिर भी पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बना रहता है। ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करने वाले कई डॉक्टरों की राय में यह बीमारी महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में अधिक जटिल होती है।
उम्र का भी असर
40 से 60 साल तक के पुरुषों में कैंसर के जीवाणु बढ़ने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। ऐसे पुरुष जो बहुत ज्यादा शराब पीते हैं या मोटापे की शिकायत होती है या फिर जिन पुरुषों में लिवर की बीमारी होती है उनमें यह बीमारी होने का खतरा ज्यादा होता है। अगर कोई भी पुरुष बीआरसीएजीन का वाहक होता है या क्लीन सेल्टर सिंड्रोम से ग्रस्त होता है, तो वह स्तन कैंसर से पीड़ित होने के करीब होता है।
स्तर कैंसर के लक्षण
छाती में भारीपन महसूस होना स्तन कैंसर के सामान्य लक्षणों में से एक है। पुरुषों में कई बार हार्मोन के बदलाव की वजह से स्तनों के आकार में फर्क आ जाता है। स्तनों के आकार में जरा सा भी फर्क आने पर अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें ताकि समय रहते इस जटिल बीमारी का इलाज हो सकें। दूसरे छोटे-मोटे लक्षण आप खुद महसूस कर सकते हैं जैसे उस जगह पर गांठ होना, निप्पल से मवाद या खून का रिसना आदि।
कैंसर का उपचार
पुरुषों और महिलाओं में लक्षण एक ही तरह के होते हैं, पर इलाज इस बात पर निर्भर करता है कैंसर किस चरण पर पहुंच चुका है। कई मामलों में सिर्फ एक ही इलाज होता है स्तन को काटकर निकाल देना। लेकिन दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं जैसे लिम्फ नोड वायप्सी, एडजस्ट थेरेपी, रेडियशन थेरेपी और कीमोथेरेपी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
