Latest Updates
-
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग
कहीं आप भी तो नोमोफोबिया के शिकार नहीं
आप सोच रहे होगों कि आखिर यह नोमोफोबिया कौन सा नया फोबिया है जिसके बारे में आज से पहले कभी नहीं सुना। मोबाइल खोने या पास ना होने पर जो चिंता होती है वह नोमोफोबिया कहलाती है। पिछले कुछ सालों में यह फोबिया आम हो चुका है। इससे पता चलता है कि हम टेक्नॉलिजी पर कितना डिपेंड हो चुके हैं, जिसमें से मोबाइल सबसे आम गैजेट है। अभी हलाही में हुए एक सर्वे के मुताबित बताया गया है कि लगभग 66 प्रतिशत मोबाइल धारकों को नोमोफोबिया है।
यदि आपको भी लगता है कि आप नोमोफोबिया से पीड़ित हैं तो नज़र डालिये इन 7 लक्षणों पर -
1. मोबाइल खोने का सपना आना- क्या आपको रात में मोबाइल खोने का सपना आता है और आप उसे पकडने के चक्कर में घबरा कर उठ जाते हैं? जो कुछ भी हमारे मन में 24 घंटो चल रहा होता है हम केवल उसी के बारे में सपना सोचते हैं।

2. मोबाइल के साथ सोना- इसमें इंसान को अपने मोबाइल के बिना नींद नहीं आती। वह मोबाइल को या तो अपने बगल में रखते हैं या फिर अपनी तकिया के अंदर।
3. मोबाइन ना मिलने पर पसीने छूटना- मान लीजिये कि आपने मोबाइल को गलती से कहीं रख दिया और अब उसे ढूंढ नहीं पा रहे हैं तो जाहिर सी बात है कि आप परेशान हो जाएंगे। थोडी़ बहुत चिंता करने से कुछ नहीं होता लेकिन अगर वही मोबाइल खो जाने पर आपके पसीने छूटने लगें और आप खुद को असहाय महसूस करने लगे तो समझ लीजिये कि मामला गंभीर है।
4. बाथरूम में मोबाइल साथ ले जाना- कई लोगों को लगता है कि उनके बाथरूम या लू जाने पर कोई जरुरी कॉल आ जाएगी इसलिये वे मोबाइल को बाथरूम में ले कर जाते हैं।
5. दो मोबाइल फोन रखना- कई लोगों को लगता है कि यदि उनका पहला मोबाइल खो जाए तो दूसरा वाला तुरंत काम आएगा। पर 2-2 मोबाइल फोन रखने कि इतनी चिंता करना मतलब कहीं कुछ गड़बड़ है।
6. लो बैटरी लो मूड- अगर फोन की बैटरी बिल्कुल ला शो हो रही हो तो ऐसे लोगों को क्रोध आने लगता है। कई लोग तो डिप्रेशन में भी चले जाते हैं।
7. फ्लाइट मोड- यदि आप प्लेन से नीचे उतरते ही तुरंत अपने फोन को फ्लाइट मोड से हटा कर नार्मल मोड पर कर लेते हैं तो इसका यह मतलब है कि आप दुनिया से कटे रहना पसंद नहीं करते।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
