Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
कैसा हो ऑफिस लंच जिससे नींद न आए
ऑफिस में लंच के बाद का समय कस के नींद आने का होता है। जी हां, इस बात को तो आप समझ ही गए होंगे क्योंकि आप को भी भारी लंच करने के बाद खूब नींद आती होगी। पर ऐसा क्यों होता होगा क्या आपने इस बात पर कभी गौर किया है? कई बार होता ऐसा है कि बहुत से लोग सुबह का नाश्ता छोड़ दुपहर में तगड़ा भोजन कर लेते हैं, जिससे उन्हें नींद आने लगती है। इसलिए अगर आपको ऑफिस के समय केवल काम करना है, तो केवल हल्का-फुल्का आहार ही खाना चाहिये। यहां कुछ ऑफिस के हिसाब से लंच दिए जा रहे हैं, जिसको खा कर आप घंटो आराम से काम कर सकें।

ऑफिस लंच आइडिया-
1. रोटी लें- अगर आपको चावल खाना बहुत पसंद है, तो उसे अभी से ही बंद कर दें। क्योंकि यह भारी होता है, जिसको खा कर दस गुना तेज नींद आती है। यह जल्दी तो हजम हो जाता है पर इसको खा कर आपका पेट पूरी तरह से भर जाता है, जिससे आपको नींद आने लगती है। ऑफिस में जितना भी हो सके रोटी ही खाएं।
2. आलू को कहें ना- आलू में हाई ग्लायसिमिक इन्डेक्स यानी दूसरी भाषा में कहें तो यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देता है, जिससे नींद आने लगती है। अगर आप फ्रेन्च फ्राइज़ लेते हैं तो इसे खाना बंद कर दें। उसकी जगह पर उबला आलू खाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
3. हनी डेजर्ट्स- किसी प्रकार का आहार जैसे, बिस्कुट, दूध, बन या पेस्ट्री आदि जिसमें शहद मिला हो, उसे न खाएं। ऑफिस के समय जितना हो सके मीठी चीजों से बहुत ज्यादा बचना चाहिये।
4. केक-पेस्ट्री या जंक फूड- केक आदि यानी की जो चीज बेक की जाती हैं, उन्हें बिल्कुल भी न खाएं। यह आपको पेट भर देंगी और आपको गहरी नींद आने लगेगी। इसलिए पास्ता, पेस्ट्री, पफ , सफेद ब्रेड को हाथ तक न लगाएं।
5. भारी नाश्ता करें- अगर आपको दुपहर में हल्का भोजन करना है तो उसके लिए जरुरी है कि आप दिन में भारी नाश्ता कर के ऑफिस में जाएं। इसलिए सुबह आधे घंटे पहले उठे और राजा की तरह खा कर ऑफिस जाएं। इससे आपका पेट भरा रहेगा और आप लंच में हल्का भोजन लेंगे। वरना भूंख लगने की वजह से आप लंच के समय में पेट भरने के लिए ज्यादा खाने लगेगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications