Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मासिक के दौरान पिंपल से पाएं मुक्ती
मासिक के समय अगर चेहरे पर पिंपल होते हैं तो यह केवल स्ट्रेस और हार्मोन की गड़बडी़ की वजह से होते हैं। हार्मोन में भी गडबडी़ तभी आती है जब शरीर तनाव में रहता है। एक्ने या पिंपल से मुक्ती पाने के लिये आज हम आपको कुछ उपाय बताएंगे जिससे आप लाभ उठा सकती हैं।
ऐसे करें उपाय-
1. एप्पल साइडर वेनिगर- इस दौरान स्किन पर एसिड मैन्टल क्षतिग्रस्त हो जाता है। यह वह परत होती है जो स्किन पोर को बैक्टीरिया से बचाता है। इस समस्या से बचने के लिये पीरियड आने के 7 दिन पहले से ही रूई में एप्पल साइडर वेनिगर को डुबो कर अपने चेहरे पर लगाएं। सिरके को एक बार सूख जाने दें और फिर दुबारा दूसरा कोट लगाएं। यह विधि दिन में दो बार जरुर दोहराएं।

2. टी ट्री ऑयल- यह तेल पिंपल को हटाने में बहुत असरदार होता है। इसलिये पीरियड्स शुरु होने के कुछ दिन पहले ही यह तेल लगाना प्रारम्भ कर देना चाहिये। यह तेल या तो डायरेक्ट चेहरे पर लगाएं या फिर इसे अपने लोशन में मिला कर लगा सकती हैं।
3. खूब पानी पिएं- दूसरा कारण स्किन का सूखापन होता है। इसलिये आपको अपने चेहरे पर नमी लाने के लिये खूब सारा पानी और फ्रूट जूस पीना चाहिये। फ्रूट जूस में विटामिन सी होता है जो कि स्किन के लिये बहुत ही अच्छा होता है। इससे स्किन भी अच्छी रहती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढती है।
4. तनावमुक्त रहें- इन दिनों जितना हो सके तनावमुक्त रहने की कोशिश करें। इस दौरान हमारे शरीर में कई तरह के हार्मोनल चेंज आते हैं, जिस वजह से खुद ही इतना स्ट्रेस हो जाता है। इसलिये अगर आप और अधिक स्ट्रेस पालेंगी तो आपका शरीर उसे संभाल नहीं पाएगा। इससे स्किन प्रभावित होती है और एक्ने होता है।
5. डाइट- यह बहुत जरुरी है कि आप अपने शरीर को इतनी शक्ति दें कि वह पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ सके। इसलिये आपकी डाइट में हरी सब्जियां, फल, मेवे आदि होने चाहिये। इस दौरान जंक फूड, ऑयली भोजन और फैट वाले भोजन से बचे। इस समय अगर पेट पर असर पडा़ तो पिंपल हो जाएंगे इसलिये पेट साफ रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
