Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
जानिये कंप्यूटर पर काम करने का सही पोस्चर
अगर आप भी नौकरी करते हैं और 24 घंटों में से 12 घंटे केवल कंप्यूटर के ही सामने बिताते हैं, तो आप कई सारी जानलेवा बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। अगर आपके हाथ से लेकर पैर तक पूरे शरीर में दर्द ही दर्द होता हो तो समझ जाएं कि ऑफिस में कंप्यूटर के सामने आप के काम करने का तरीका सही नहीं है। हो सकता है कि आपका पोस्चर सही ना हो और इसलिये पीठ और कंधों में तेज दर्द होता हो। इसी समस्या को दूर करने के लिये आज हम जानेगे कुछ ऐसे सही पोस्चर जो कंप्यूटर के सामने काम करने के लिये बिल्कुल सही माने जाते हैं।

1. अगर आप नए नए ऑफिस में आए हैं और कंप्यूटर पर काम करने का एक्सपीरियंस नहीं हैं तो आप को अभी से ही सही पोस्चर को अपना लेना चाहिये। इसके लिये आपको कुर्सी पर बिल्कुल सीधा बैठना चाहिये और अपने बैक और कंधे को स्थिर रखना चाहिये। आपके नितंभ कुर्सी को छूते हुए होने चाहिये।
2. आपकी बैक को सपोर्ट करती हुई एक मुलायम कुशन या फिर रोल की हुई तौलिया रखी होनी चाहिये, इससे आपकी बैक हमेशा सीधी रहेगी। कुर्सी पर हमेशा पीछे की ओर सट कर बैठे और अपनी बैक को जितना सीधा कर सकते हैं उतना करें। इस पोजीशन को कुछ सेकेंड के लिये ऐसे ही होल्ड कर के रखें और फिर रिलैक्स हों।
3. हमेशा कंप्यूटर की स्क्रीन से एक हाथ की दूरी पर बैठे। अपने घुटनों को सही एंगल में मोड़े और कोशिश करें कि घुटनों को कभी भी क्रॉस कर के न बैठें। अपने पांव को जमीन पर सीधी प्रकार रखें और आंखों को स्क्रीन के बीच में रखें, न ही वे स्क्रीन से ज्यादा ऊपर होनी चाहिये और न ही स्क्रीन से ज्यादा नीचे।
4. कंप्यूटर से ब्रेक लेना बहुत जरुरी है। कंप्यूटर पर 30 मिनट से ज्यादा एक ही पोजीशन में न बैठे। अगर आपको लगे कि आप कंप्यूटर पर बहुत देर तक के लिये बैठ लिये हैं, तो गर्दन की कुछ सिंपल एक्सर्साइज करना न भूलें। अपनी गर्दन को हल्के से आगे से पीछे की ओर ले जाएं और फिर एक साइड से दूसरी साइड करें।
5. हर 30 मिनट के बाद अपनी सीट से हर हाल में जरुर उठें। भले ही आप पानी पीने, वॉशरूम जाने या फिर ऑफिस में दूसरी डेस्क से तीसरी डेस्क तक जाने का ही काम क्यूं न करें। इसके अलावा थोडी़ पैरों की स्ट्रैचिंग भी जरुरी है। जब आप इन सब के आदि हो जाएंगे तो आप काम में अपना 100 प्रतिशत भी दे पाएंगे और शरीर में ना तो किसी भी प्रकार का दर्द होगा और न भी थकान महसूस होगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
