Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
भोजन के बाद यदि पेट में दर्द हो तो...
अक्सर भोजन करने के बाद या तो आपकी भूख मिट जाती है या फिर आपको बडी़ जोरों की नींद आने लगती है। खैर यह तो बडी़ ही आम सी बात है लेकिन कुछ लोंगो की शिकायत होती है कि उनके पेट में भोजन करने के बाद तीव्र अथवा असाध्य दर्द होना शुरु हो जाता है। पेट के निचले हिस्से यानी की उदर में दर्द के कई कारण से हो सकता है जैसे, अपच तथा गैस जो कि आम बात है।
यदि पेट के दांय ओर दर्द हो तो यह किडनी स्टोन, एपेन्डिक्स या फिर पेट के अल्सर का संकेत हो सकता है। यदि पेट के बांय ओर दर्द हो तो यह कोलोन कैंसर, डायरिया या कब्ज का संकेत हो सकता है।

किस कारण होता है उदर में दर्द?
कब्ज- कडा़ मल होने की वजह से कब्ज की समस्या पैदा होती है। यदि मल त्यागने में परेशानी हो तो ऐसे मे खाना खाने के बाद उदर में दर्द होना आम बात है।
गैस्ट्रिक समस्या- यदि आपके पेट में गैस बन गई है तो पेट अपने आप फूल जाएगा और आपको उल्टी, पेट दर्द और डायरिया होने की संभावना पैदा करेगा।
सूजन- तीखा-मसालेदार भोजन, अपच और आंत या पेट में जलद की वजह से आपके उदर में दर्द हो सकता है।
अल्सर- खाने के बाद दर्द की ज्यादातर वजन अल्सर होना बताई जाती है। यह अल्सर या तो पेट में होता है और या फिर ऊपरी आंत में। पेट में बनने वाला एसिड या भोजन का तिनका अल्सर को प्रभावित कर के पेट का दर्द पैदा कर सकता है।
कैसे बचे पेट के दर्द से?
एक साथ ज्यादा ना खाएं- ज्यादा खाने से पेट में दर्द पैदा हो सकता है इसलिये थोड़ी थोडी़ देर पर खाएं। इससे आप अपनी भूख को भी कंट्रोल में रख सकते हैं।
धीरे-धीरे तथा चबा कर खाएं- यदि आप भोजन को अच्छी प्रकार से चबा कर नहीं खाएंगे तो पाचन क्रिया धीमी पड़ जाएगी। ऐसा करने से मोटापा भी कम होता है और भोजन अच्दी प्रकार से हजम भी हो जाता है।
तो ऐसे में सही प्रकार का आहार लें तथा खूब सारा पानी पिएं। यदि आप जरुरत से ज्यादा खाना खा लेगे तब पेट में दर्द होना शुरु हो जाएगा। खाना खाने के बाद एक हल्की वॉक पर जरुर जाएं। यदि पेट में हल्का सा भी दर्द पैदा होता है तो अपने डॉक्टर को जरुर दिखाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
