Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
तुरंत बदल डालिये इन खराब आदतों को
हम हमेशा ही अपने लुक को लेकर सतर्क रहते हैं और इसके लिये बाजार में मिलने वाली महंगी-महंगी क्रीम का प्रयोग करते हैं लेकिन फिर भी कई लोगों को अच्छा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसा क्यों होता है? हो सकता है कि आपकी लाइफस्टाइल और खान-पान अच्छा ना हो। जी हां, केवल ब्यूटी सैलून जा कर पैसे बबार्द करने से कोई फायदा नहीं होगा, जब तक कि आप अपनी खराब आदतों में सुधार ना करें।
बदल डालिये इन खराब आदतों को -
1. देर रात तक जागना: रात की नींद बहुत आवश्यक होती है। अच्छी नींद लेने से दिमागी टेंशन खतम होती है और शरीर की थकान मिटती है। लेकिन कई लोग या तो रातभर काम के लिये जगते हैं या फिर युवा वर्ग के लोग रातभर मूवी देखने के चक्कर में जगते हैं। रात को ठीक प्रकार से ना सोने की वजह से आंखों के नीचे काला घेरा हो जाता है और पाचन क्रिया गडबडा़ जाती है।

2. धूम्रपान करना: यह गंदी आदत महिलाओं और पुरुषों दोनों में ही देखने को मिलती है। सिगरेट पीने से कैंसर और नपुंसकता तो होती ही है पर साथ में यह मुंह के आस-पास झुर्रियां भी पैदा करता है। तो यदि आपको बिना पैसे खर्च किये सुंदर दिखना है तो धूम्रपान छोड़ दीजिये।
3. स्नान ना करना: कई बच्चे और युवावर्ग के लोग खास कर जो पीजी में अपने घर से दूर रहते हैं, वे अक्सर स्नान नहीं करते। अगर आप इस गंदी आदत के आदि हो गए तो आपका सारा लुक खराब हो जाएगा। नहाने से त्वचा बिल्कुल साफ-सुथरी हो जाती है। साथ ही बालों को भी रोजाना धोना चाहिये जिससे रूसी की समस्या ना हो, वरना रूसी कई तरह की बीमारियों को जनम दे सकती है।
4. डाइट: हर समय जंक फूड खाने से आपकी शकल खराब हो सकती है। यदि आप जंक फूड खाना नहीं बंद कर सकते हैं तो उसकी जगह पर खूब सारा पानी पीजिये जिससे शरीर के अंदर की सारी गंदगी बाहर निकल जाए। इससे आपकी स्किन भी सुंदर और निखरी-निखरी बनी रहेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
