Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
विटामिन डी बचा सकता है फेफड़ों को धूम्रपान से
अगर आप स्मोकिंग करते हैं, तो यह बात आपको थोड़ा संतुष्टि प्रदान करेगी कि, विटामिन डी आपके फेफड़ों को काफी हद तक बचा सकता है। एक नये अध्ययन से यह बात सामने आयी है कि विटामिन डी धूम्रपान से फेफड़ों को बचाने में मददगार साबित होता है।

बोस्टन के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि विटामिन डी की कमी धूम्रपान करने वालों में फेफड़े के काम करने को प्रभावित करती है। फेफडों की रक्षा के लिये यह विटामिन काफी लाभदायक है। अध्ययन की अगुआ ब्रिघम एण्ड वूमन्स हास्पिटल के चेनिंग लेबोरेटरी की नेन्सी ई लांगे के अनुसार, विटामिन डी धूम्रपान और फेफडों के काम करने के बीच संबंध पर अध्ययन किया गया।
हमने पाया कि फेफड़ों के काम करने पर विटामिन डी अच्छा प्रभाव डालता है और धूम्रपान करने वालों में इसके काम करने में आयी कमी की दर को कम करता है। शोध के नतीजे अमेरिकन थोरेसिक सोसायटी की अमेरिकन जर्नल आफ रेस्पिरेटरी एण्ड केअर मेडीसन में प्रकाशन से पहले आन लाइन प्रकाशित हुए हैं।
लांगे ने कहा कि हमारे नतीजे दर्शाते हैं कि विटामिन डी फेफेडों के काम करने पर धूम्रपान से होने वाले असर को हल्का कर सकता है। यह प्रभाव विटामिन डी के प्रदाह विरोधी और आक्सीडेंट विरोधी गुण के कारण हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
