Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
पेट की गैस को कम करने के तरीके
पेट की गैस की बीमारी बहुत ही आम सी समस्या है जो बिना उम्र देखे किसी को भी हो जाती है। गैस ना केवल पेट में ही रहती है बल्कि यह पूरे शरीर में घूमती रहती है यहां तक की सीने तक भी पहुंच जाती है। पेट में गैस तभी बनती है जब आप सुबह भर पेट नाश्ता नहीं करते। यदि आपका भी पेट भूल जाता है तो आपको कुछ ऐसे उपाय आजमाने चाहिये जिससे आपको इससे छुटकारा मिल सके।
कहीं आप ऐस भोजन का अधिक सेवन तो नहीं करते हैं जिससे गैस बनती हो। भोजन जैसे- सेम, मटर, केक, कार्बोनेट युक्त सामग्री, खट्टा फल, फूलगोभी, बंदगोभी, काजू, मुनक्का, सुपारी आदि से अधिक गैस बनती है। क्या आप जानते हैं कि सेधा नमक गैस को भगाने के लिये बहुत ही लाभकारी हो सकता है। खैर इसी तरह और भी कई तरीके हैं जिससे आप गैस को बनने से रोक सकते हैं।
यहां तक की वज्रासन करने से भी पेट में गैस नहीं बनती। यह योग करने के लिये आपको खाने के बाद घुटने मोड़कर बैठ जाना चाहिये और दोनों हाथों को घुटनों पर रख लेना चाहिये। यह आसन 5 से 15 मिनट तक करें। गैस पाचन शक्ति कमजोर होने से होती है। यदि पाचन शक्ति बढ़ा दें तो गैस नहीं बनेगी। योग की अग्निसार क्रिया से आंतों की ताकत बढ़कर पाचन सुधरेगा।

भेजन चबा कर खाएं
यह बहुत जरुरी है कि आप खाने का छोटा-छोटा कौर लें और उसे पूरी तरह से चबा कर खाएं। बिना चबाए और बडा़ टुकडा़ खाने से पेट में गैस बनती है।

सोडा और जूस ना पिये
हम सोचते हैं कि सोडा पीने से पेट की गैस और दर्द गायब हो जाएंगे। लेकिन सोडे में मिला कार्बोहाइड्रेट और जूस में मिली चीनी गैस को बढावा देते हैं।

च्विंगम ना खाएं
च्विंगम चबाने से मुंह के दा्रा हमारे पेट में बाहर कि हवा चली जाती है जिस वजह से गैस पैदा होती है।

टहलने के लिये जाएं
भोजन करने के बाद हल्की वॉक करने जरुर जाएं। इससे खाना आसानी से हजम होगा और गैस नहीं बनेगी। ऐसा करने से वजन भी कम होता है।

स्मोकिंग छोडे़
स्मोकिंग से ना केवल डीहाइड्रेशन होता है बल्कि पेट में गैस भी बन जाती है।

हर्बल चीजे खाएं
ऐसी कई हर्बल चीज़े हैं जिसे आप खा सकते हैं जैसे, लौंग, सौंफ, इलायची, चक्र फूल आदि। इसे यदि गरम पानी के साथ खाया जाए तो पेट में गैस नहीं बनती।

खूब पानी पिये
दिनभर में 7-8 गिलास पीने से भी पेट की खाली जगहें भर जाती हैं इसलिये पेट में गैस नहीं बनती।



Click it and Unblock the Notifications
