Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
क्यों आती है शरीर से बदबू?
शरीर से पसीना तभी आता है जब उसमें से पसीना निकलता है। हार्मोन की वजह से इंसानों में अलग-अलग मात्रा में पसीने का रिसाव होता है। कई लोगो को बहुत ज्यादा पसीना आता है तो वहीं पर कुछ ऐसे लोग होते हैं जिन्हें बहुत सारा शारीरिक कार्य करने के बाद भी एक बूंद पसीना नहीं आता। पसीना बदबूदार होता है, इसलिये कई कंपनियां डियो और सेंट बनाती हैं। आप पसीने को दूर करने के लिये खुशबूदार डियो का प्रयोग तो कर सकते हैं, लेकिन आपके लिये यह जानना बहुत जरूरी है कि आखिर शरीर पर इतना ज्यादा पसीना क्यों आता है तथा वह इतना ज्यादा बदबूदार क्यों होता है।

कारण-
खराब डाइटः अगर आपका भोजन बहुत ज्यादा ऑयली या फिर मसालेदार है, तो यह समस्या पैदा हो सकती है। रेड मीट, मसाले और लहसुन ऐसी चीजे हैं जिसके सेवन से शरीर से बदबू आती है। इसलिये अपनी डाइट में विटामिन और मिनरल वाले आहार शामिल करें।
ब्लड शुगरः शरीर में कीटोन तत्व से पता चलता है कि आपके खून में शुगर है। कीटोन की महक, फल की खुशबू की तरह लगती है, जो कि अक्सर मुंह से आती है। हो सकता है कि आपको यह फ्रूटी महक अच्छी लगती हो लेकिन असल में यह बदबू ही होती है। इसको दूर करने के लिये अपने डॉक्टर से चेकअप करवाएं वरना आप आगे चल कर किसी बीमारी के शिकार भी हो सकते हैं।
बगल के बालः बगल में बाल होते हैं, जिन्हें साफ ना किया गया तो शरीर से बदबू आने लगती है। आर्मपिट पर पसीने की ग्रंथी होती है, जो पसीना पैदा करती है। शरीर से गंध दूर करने के लिये अपने बगल के बालों को शेव या वैक्सिंग से साफ करें और रोजाना नहाएं। साथ ही एंटी बैक्टीरियल साबुन का भी प्रयोग करें।
उच्च रक्तचाप: कभी-कभी छोटी-मोटी बातों पर बिना मतलब चिंता करने से भी शरीर से बदबू आने लगती है। जब भी आप टेंशन में रहते हैं, तो शरीर से अधिक पसीना निकलने लगता है। हथेलियां, पैर और शरीर से पसीना निकलना शुरू होता है और उसमें से बदबू आने लगती है जब आप तनाव में रहते हैं, तो स्ट्रेस हार्मोन, कॉर्टिसोल नामक द्रव निकालने लगता है, तो तीखी बदबू पैदा करता है। कॉर्टिसोल, चिंता से लड़ने में सहायक होता है, लेकिन यह पसीने का उत्पादन भी करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
