Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
स्मोकिंग छोड़ने के बाद पड़ते हैं कुछ अच्छे और बुरे प्रभाव
आज पांच में से हर चौथा आदमी धूम्रपान का शिकार है। गली हो या मौहल्ला हर जगह बड़े ही नहीं बल्कि गारहवीं-बारहवीं के बच्चे तक इस नशे के शिकार हो चुके हैं। आपने स्मोकिंग करने के कई साइड इफेक्ट पढ़े, सुने और देखे होंगे लेकिन फिर भी यह आपको सिगरेट छोड़ने के लिये मजबूर नहीं कर पाते होंगे। खैर इसमें कोई ताज्जुब की बात नहीं है। स्मोकिंग छोड़ना सच-मुच ही बहुत कठिन निर्णय होता है, लेकिन जब आप इसे पूरी तरह से छोड़ देंगे, तो आपके शरीर पर कुछ ऐसा प्रभाव होगा।

- धूम्रपान करने वालों का ब्लड प्रेशर हमेशा हाई हाता है। तो अगर वह स्मोकिंग करना छोड़ देंगे तो उनका ब्लड प्रेशर अपने आप डाउन हो जाएगा। निकोटीन को दूर रखने से ब्लड प्रेशर नार्मल हो जाता है।
- इसके अलावा शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी पूरी तरह से होने लगता है। हफ्ते भर स्मोकिंग ना करने की वजह से खून में कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा अपने आप ही कम हो जाती है।
- जब आप स्मोकिंग छोड़ते हैं, तब शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ जाता है। इससे शरीर में अच्छा ब्लड सर्कुलेशन होने लगता है। स्मोकिंग दा्रा स्किन खराब होने लगती है इसलिये स्मोकिंग छोड़ने पर स्किन ग्लो करने लगती है।
- यह माना जाता है कि जब आप 2-3 दिनों तक स्मोक नहीं करेगे तो आपके शरीर से अपने आप ही निकोटीन की मात्रा कम हो जाएगी। बढ़े निकोटीन की वजह से दिमाग का कार्य सही रूप से नहीं हो पाता।
- शरीर की कार्य क्षमता बढ जाती है। आप ज्यादा स्वस्थ्य और एक्टिव महसूस करने लगेगे।
स्मोकिंग छोडने पर होते हैं कुछ अजीब से बदलाव -
- स्मोकिंग की चाहत सिर में सिरदर्द पैदा करती है। जब आप स्मोकिंग करते हैं तो निकोटीन दिमाग पर सीधा प्रभाव डालता है और स्मोकिंग करने वालों को दिमागी शान्ति मिलती है तथा वह रिलैक्स हो जाते हैं।
- आलस और नींद से भरा अनुभव होता है। जब आप निकोटीन अंदर लेते हैं तब यह हार्ट रेट को सामान्य से ज्यादा बढा देती है। और फिर उसके बाद जब आप स्मोकिंग छोड़ते हैं, तब दुबारा आपका हार्ट रेट सामान्य होने लगता है जिस वजह से आलस तथा नींद का अनुभव होने लगता है।
- हो सकता है कि स्मोकिंग छोड़ने के बाद आप को कब्ज, डायरिया, मतली और गैस्ट्रिक जैसी समस्याओं को झेलना पड़ सकता है।आवाज़ में बदलाव, सर्दी, जुखाम और गले में खराश होना आम बात है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
