Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
एलर्जी पैदा करने वाले 10 सामान्य कारण
एलर्जी आपके इम्यून सिस्टम (प्रतिरक्षा प्रणाली) की एक असामान्य प्रतिक्रिया है। आपके शरीर का रक्षा तंत्र सामान्यत: हानिरहित पदार्थों जैसे परागों, जानवरों की रूसी या खाद्य पदार्थों के प्रति प्रतिक्रिया व्यक्त करता है। एलर्जी किसी भी चीज़ से हो सकती है जो हल्की और कष्टप्रद से लेकर अचानक और जीवन के लिए धोखादायक भी हो सकती है। एलर्जी के कई कारण हो सकते हैं।
सामान्यत: इसमें पराग कण, धूल के कण, फफूंद, जानवरों की रूसी, कीटों के डंक, रबर(लेटेक्स) और कुछ खाद्य पदार्थ और दवाईयां शामिल हैं। यदि आपको एलर्जी है आपको आँखों में हल्की जलन और कंजेशन (नाक बंद होना) से लेकर गंभीर प्रतिक्रिया जैसे सूजन आना और सांस लेने में परेशानी तक हो सकती है। यहाँ एलर्जी के 10 सामान्य कारण बताए गए हैं।

पराग कण
पेड़, घास और झाड़ियों के पराग कणों के कारण बुख़ार या मौसमी एलर्जी हो सकती है। आपको छींक आना, नाक बहना, नाक बंद होना और आँखों में खुजली और आँखों से पानी बहना आदि लक्षण हो सकते हैं।

जानवरों की रूसी
जानवरों की त्वचा की तेल ग्रंथियों द्वारा और उनकी लार से स्त्रावित प्रोटीन के कारण कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। यह एलर्जी विकसित होने में दो या अधिक वर्ष लगते हैं और जानवरों से कई महीने दूर रहने के बाद भी कई इसके लक्षण नहीं जाते।

धूल के कण
धूल के कण सूक्ष्म जीव हैं जो घर की धूल में रहते हैं। वे उच्च आद्रता में पनपते हैं और मनुष्यों और जानवरों की मृत त्वचा, पराग कण, बैक्टीरिया और फंगी से अपना भोजन प्राप्त करते हैं।

कीटों के डंक
वे लोग जिन्हें डंक से एलर्जी होती है उन्हें गंभीर या जीवन के लिए धोखादायक प्रतिक्रिया हो सकती है। इसके लक्षणों में कीट के काटने पर अतिशय सूजन और लालिमा हो सकती है जो एक या अधिक सप्ताह तक रह सकती है। इसके अलावा जी मचलाना, चक्कर और थोडा बुख़ार हो सकता है।

फफूंद
फफूंद एलर्जी पैदा करने वाले, परेशान करने वाले और कुछ मामलों में संभावित विषाक्त पदार्थ बनाते हैं। फफूंद को हाथ लगाने से या छूने से या फफूंद के छिद्रों के कारण कई लोगों में एलर्जिक प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं।

खाद्य पदार्थ
दूध, शेलफिश (कवचदार प्राणियों का मांस), अंडे और सुपारी कुछ सामान्य खाद्य पदार्थ हैं जिनके कारण एलर्जी हो सकती है। कोई भी एलर्जिक प्रतिक्रिया हमलावर खाद्य पदार्थ खाने के कुछ ही मिनिटों के अंदर हो सकती है।

रबर
दस्ताने, कंडोम और कुछ मेडिकल उपकरण एलर्जी का कारण हो सकते हैं। इसके लक्षणों में त्वचा पर दाने, आँखों में जलन, नाक बहना, छींक, सांस की घरघराहट और त्वचा या नाक में खुजली शामिल हैं।

दवाईयां
पेनीसिलीन या एस्पिरीन जैसी दवाईयों के कारण होने वाली एलर्जी के लक्षण हल्के से लेकर जीवन के लिए धोखादायक भी हो सकते हैं जिसमें पित्ती, आँखों में खुजली, सांस लेने में परेशानी और चेहरे, मुंह और गले में सूजन शामिल हैं।

सुगंध
परफ्यूम्स, सुगन्धित मोमबत्तियों, कपडे धोने के पावडर और सौन्दर्य प्रसाधनों में पाई जाने वाली सुगंध के कारण कम से लेकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोगों में सुगंध जाने के बाद यह अपने आप ठीक हो जाती है। कुछ लोगों में पुन: संपर्क में आने के कारण अधिक लक्षण पाए जाते हैं जो अक्सर आते हैं और कई दिनों तक रहते हैं।

झींगुर (तिलचट्टा)
तिलचट्टा केवल डरावना हे नहीं होता बल्कि उनके गोबर में स्थित प्रोटीन एलर्जी पैदा कर सकता है। विशेष रूप से गर्म मौसम के स्थान वाले घरों में तिलचट्टों से मुक्ति पाना बहुत कठिन है।



Click it and Unblock the Notifications
