Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
तुरंत बूस्ट होने के लिये 10 हेल्थ बूस्टर
हम सभी प्राय: स्वास्थ्य से सम्बंधित चुनोतियाँ निर्धारित करते हैं जो कि बड़ी होती हैं और इन्हें पूरा कर पाना मुश्किल होता है। इनकी बजाय क्यूँ न कुछ छोटे तरीके इस्तेमाल किये जाएँ जिनसे आपके स्वास्थ्य को तुरंत बढ़ावा मिले और आपका एक बड़ा लक्ष्य पूरा होगा।
हम आपके लिए लायें हैं 10 इंस्टेंट हेल्थ बूस्टर

रिलैक्स हों और गहरी सांस लें
क्या आप टेंशन में हैं ? जब भी आप स्ट्रेस या टेंशन महसूस करें तो पांच मिनट रिलैक्स हों और गहरी सांस लें, आपके स्वास्थ्य को इससे जल्दी आराम किसी ओर चीज से नहीं मिल सकता। रिलैक्स होने की तकनीक से उच्च रक्त चाप ओर हार्ट की बिमारियों की सम्भावना कम होती है।

डांस
रेडियो चालू करें ओर शुरू हो जाए डांस के लिए। डांस के दौरान जब आप अपनी हड्डियों पर वजन डालते हैं तो कैल्शियम का स्त्राव होता है जो कि बाद में जीवन में ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मददगार है। हालाँकि इसमें भी कुछ कैलोरीज खर्च होती हैं लेकिन बाद में काफी अच्छा महसूस होता है।

अपना ओमेगा - 3 बढ़ाएं
ओमेगा - 3 एसिड जोकि मछली में पाया जाता है इससे सूजन ओर जलन कम होती है साथ ही हृदय रोग ओर कुछ प्रकार के कैंसर की सम्भावना कम होती है। अपने खाने में मछली को शामिल करने से आपको तुरंत अच्छा स्वास्थ्य महसूस होगा।

एक कप कॉफ़ी लें
ऐसा नहीं है कि हर टेस्टी चीज नुकसानकरी होती हैं। कृषि और खाद्य रसायन विज्ञान के जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला है कि एक कप गर्म कॉफ़ी आपके दिल के स्वास्थ्य, मस्तिष्क के स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाती है।

अपने कार के डैशबोर्ड को साफ़ रखें
क्या आप जानते हैं कि आपके डैशबोर्ड पर कीतनी ज्यादा मात्रा में कीटाणु शरण लेते हैं। कीटाणुओं को ठंडा वातावरण अच्छा लगता है और आपकी कार में हवा का परिसंचरण कुछ ऐसा ही होता है जिससे ये कीटाणु वहां ज्यादा देर तक रहते हैं। अपने डैशबोर्ड को कीटाणुओं का घर ना बनने दें - इसको अच्छी तरह साफ़ करते रहें।

ठंडे पानी से स्नान करें
जब भी कोई बुरा या थकान भरा दिन होता है तो हम ठंडे पानी से स्नान करते हैं क्यूँ कि यह वास्तव में हमें तारो ताजा करता है। ठंडे पानी से दिमाग में फील गुड हारमोंस का स्त्राव होता है जिससे तनाव दूर होता है। तनाव कम होने से उच्च रक्तचाप ओर दिल की बिमारियों का खतरा कम होता है। ठंडे पानी से इतनी ज्यादा देर तक भी स्नान नहीं करें कि कंपकंपी छूटने लगे - सिर्फ दो ओर तीन मिनट ही काफी हैं आपको तरोताजा करने के लिए।

चुम्बन
रिसर्च के अनुसार किसिंग करने से एलर्जी से छुटकारा मिलता है यदि आप इसे 30 मिनट तक करते हैं। हो सकता है यह तुरंत फायदा नहीं दे लेकिन निश्चित ही यह हमारे स्वास्थ्य को बढाता है जो कि किस करने का अच्छा बहाना है।

जी भरकर हंसें
हंसने से दिमाग में हैप्पी हारमोंस का स्त्राव होता है जिससे तनाव से मुक्ति मिलती है। कोई कॉमेडी मूवी देखें या अपने दोस्तों के साथ ड्रिंक्स पर जाएँ इससे हैप्पी हारमोंस की एक निश्चित मात्रा आपको मिलती रहेगी।

खूब पानी पियें
यह एक पुराना लेकिन एक अच्छा स्वास्थयवर्धक तरीका है। अधिक मात्रा में पानी पीने से मूत्र संक्रमण दूर होता है, यह शरीर के सिस्टम को साफ़ रखता है ओर किडनियों को टिप टॉप रखता है।

सीधा बैठें
गलत तरीके से बैठने से रीढ़ का टेढ़ापन, फेफड़ों के कार्य में कमी और कंधे व कमर में दर्द होता है। झुकें हुए कन्धों से बैठने से आपको जो नुकसान हुआ है उसमे सुधार करते हुए अभी से सीधा बैठने कि आदत डालें।



Click it and Unblock the Notifications
