Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
10 जानलेवा लत जिसे बदलना है जरुरी
इन दुनिया में कोई भी लत अच्छी नहीं होती। जब आप किसी आहार, ड्रग या चीज के बिना एक पल भी नहीं रह सकते तो वह आपकी लत बन जाती है। आप उससे इतना जुड़ जाते हैं कि आपको वह चाहिये ही चाहिये ही होती है। कुछ आदतें रसायन को लेकर होती है जैसे, कैफीन या ड्रग्स। इसके अलावा यदि घर का कोई सदस्य अपना जरुरी काम छोड़ कर दिन - रात केवल बैठ कर टीवी ही देखता रहता हो, तो भी वह गलत आदत कहलाएगी। टीवी देखना भी एक खतरनाक और अस्वस्थ्य आदत है।
इसके अलावा लोग जब तनाव में होते हैं तब उन्हें उस समय कई अन्य गलत आदते लग जाती हैं। ये आदते कुछ समय बाद बहुत घातक हो जाती हैं क्योंकि इंसान केवल उसी चीज पर डिपेंड हो जाता है। जैसा की हमने पहले भी बोला कि हर तरह की लत खराब होती है, मगर उनमें से भी कुछ लतें ऐसी होती हैं जो बहुत ही अस्वस्थ्य होती हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही खतरनाक आदतें-

शराब की लत
शराब पीने की लत आपके परिवार को मिटा कर रख सकती है। शराब पीने से लीवर खराब होता है तथा अन्य रोग ऊपर से लगते हैं।

स्मोकिंग
यह शरीर के हर अंग को नष्ट कर देता है और इसकी शुरुआत होती है, मुंह से। इससे कैंसर तथा दिल की बीमारी होती है।

भांग
कई बीमारियों में दवाई में इस्तमाल किया जाने वाला मारिजुआना अगर लगातार लिया गया तो आप अपने दिमाग कीसोंचने और समझने की शक्ति खो बैठेगे।

कैफीन
यह बहुत ही आम सी लत है लेकिन ज्यादा पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे पेट में एसीडिटी हो जाती है।

टीवी
ज्यादा टीवी देखते रहने की वजह से मोटापा, गलत बैठने की आदत, अवसाद और आंखें खराब होने का डर बना रहता है।

जंक फूड
अगर आप हफ्तेभरमें 4-5 दिन केवल जंक फूड ही खाते रहेंगे तो आप मोटापे और हृदय रोग से पीडित हो जाएंगे।

ड्रग
हर तरह का ड्रग सेहत के लिये खराब होता है। इससे आपकी सोंचने समझने की शक्ति नष्ट हो जाती है और आपका व्यावहार अपराधियों जैसा बन जाता है। ओवरडोज लेने से आपकी मृत्यु भी हो सकती है।

नींद की गोली
नींद की गोली
यह एक ऐसी आदत है जो आपको पागल बना सकती है। एक बार अगर नींद की गोली की आदत पड़ गई तो आपको इसके बिना नींद ही नहीं आएगी।

एनोरेक्सिया
वजन कम करने की लत को एनोरेक्सिया कहते हैं। कई लड़कियां इस लत के चक्कर में अपनी हेल्थ खराब कर देती हैं।

इंटरनेट की लत
इंटरनेट की आदत आपके शरीर पर कोई खराब प्रभाव नहीं डालेगा मगर यह आपके इमोशनल हेल्थ पर जरुर प्रभाव डालेगा। ज्यादा इंटरनेट यूज करने से आप झूठी दुनिया में रहने के आदि बन जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
