Latest Updates
-
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
थकान से लड़ने के 10 आसान तरीके
मई हो या दिसम्बर, थकान का कोई मौसम नहीं होता। आपके शरीर को एक हद से ज्यादा काम करना पड़ता है तो उसे थकान हो जाती है। काम के दौरान, शरीर लगातार चलता रहता है और उसे आराम नहीं मिल पाता है, इस वजह से थकान होती है। जिम्मेदारी और काम, दोनों तनाव देते है और इससे भी थकान होती है। थकान को दूर भगाने के कई तरीके होते है। कुछ लोग ऑफिस से निकलकर सिगरेट पी लेते है, कुछ लोग चाय या कॉफी पी लेते है।
थकान दो तरह की होती है - मानसिक और शारीरिक। शारीरिक थकान होने पर थोड़ा घूम - फिर लेने से आराम मिल जाती है लेकिन मानसिक थकान होने पर भरपूर नींद और सुकून की आवश्यकता होती है। थकान दूर करने का सबसे पहला तरीका है कि आप अच्छा सोचें, सभी नकारात्मक बातों को दिमाग से निकाल दें। हमेशा सकारात्मक सोचें, आगे बढ़ें। आशावादी बनें। ऐसे ही थकान दूर भगाने के कुछ अन्य तरीकों के बारे में नीचे बताया जा रहा है : -

1) प्यारी सुबह :
प्यारी सुबह दिन की शुरूआत का सबसे अच्छा तरीका है। सुबह प्यार से उठें, मुस्कराएं और दिन की शुरूआत करें। हर दिन के शुरू होने पर पॉजिटिव ही सोचें। अच्छी उम्मीद के साथ ऑफिस जाएं। योगा करें, मेडीटेशन करें और घर के छोटे - मोटे कामों में सहयोग प्रदान करें।

2) नाश्ता जरूर करें :
अगर आप अपने शरीर को मजबूत बनाना चाहते है कि वह थकान से लड़ सके तो हर दिन नाश्ता करना कतई न भूलें। सुबह का किया हुआ नाश्ता, शरीर को पूरे दिन ऊर्जामयी बनाएं रखता है। नाश्ते में फल, स्प्राउट आदि का सेवन करें।

3) हर्बल ड्रिंक पिएं :
ग्रीन टी, आंवला सीरप या एलोवेरा जूस पिएं। इन्हे पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और शरीर को थकान से लड़ने में मदद मिलती है।

4) कैफीन न लें :
काम के दौरान ज्यादा चाय या कॉफी पीने से लोगों को आराम मिलता है और ताजगी आती है लेकिन इससे शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ती है जिससे बॉडी पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसके बजाय हर्बल टी या जूस पिएं, इससे शरीर को ऊर्जा मिलेगी और थकान भी दूर भागेगी।

5) ब्रेक लेते रहें :
ऑफिस में लगातार काम न करें। समय - समय पर ब्रेक लेते रहें। ज्यादा काम और मीटिंग्स में जाने के बाद भी आप समय निकाल कर रेस्ट रूम में जाकर आराम कर लें। इससे दिमाग को आराम मिलेगा।

6) ध्यान से लंच करें :
ऑफिस में वर्कलोड कितना भी ज्यादा हो, लेकिन लंच हमेशा टाइम से कर लें। लंच टाइम पर करने से आपकी बॉडी में एनर्जी बनी रहेगी और थकान कम होगी। जो लोग लंच नहीं करते है उनकी हालत शाम तक खस्ता हो जाती है। लंच में भारी भोजन लें जो शरीर को ऊर्जामयी
बनाएं।

7) बाहर हवा में खड़े हों :
जब भी काम करते - करते थकान होने लगे तो खुले में निकलकर खड़े हो जाएं, इससे अच्छा लगेगा और थकान दूर भाग जाएगी। मन अच्छा हो जाएगा।

8) अपने सहयोगियों से बात करें :
काम करते - करते ऊबन होने लगे तो अपने सह - कर्मियों से गपशप मार लें। इससे आपको अच्छा लगेगा और ऑफिस का बोझिल माहौल भी बदल जाएगा। साथियों के साथ बात करने से वर्कप्रेशर दूर हो जाता है और आपकी थकान भी दूर भाग जाती है।

9) शाम को रिलैक्स हो :
ऑफिस से आने के बाद टीवी देखे, खेलें या बाहर घूमकर आएं। इस तरीके से आप रिलेक्स हो सकते है।

10) परिवार के साथ समय बिताएं :
काम के दौरान जो भी उलझन हो, उसे भूलकर घर आएं, बच्चों और परिवार को समय दें। इससे आपको मानसिक तौर पर आराम और सुकून मिलेगा। यह काम की थकान को दूर भगाने का सबसे अच्छा तरीका होता है।



Click it and Unblock the Notifications
