Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
200 कैलोरी बर्न करने के 20 तरीके
कैलोरी बर्न करने (खपत करने) के लिए किसी विशेष प्रशिक्षण की या प्रतिदिन जिम जाने की आवश्यकता नहीं है। यह सत्य है कि वज़न घटाने के लिए खाने की अच्छी आदतें होनी चाहिए और एक अनुशासित दिनचर्या होनी चाहिए जिसमें कई शारीरिक गतिविधियां शामिल होनी चाहिए। परंतु ऐसा आवश्यक नहीं है कि ये गतिविधियां केवल जिम में ही की जा सकती हैं।
अपनी कैलोरी बर्न करने के लिये आप घर का काम काज कर सकती हैं या फिर अपने मित्रों को पास के प्ले ग्राउन्ड में बुला कर फुटबॉल खेल सकते हैं। हम आपको 200 कैलोरी बर्न करने के कुछ आसान और मज़ेदार तरीके बताते हैं, जो करना आप पसंद करते हैं उसे चुने और देखें कि आप सही दिशा में जा रहे हैं।

रस्सी कूदना
आपको कूदने के लिए उपयोग में आने वाली वह रस्सी याद है जो कई दिनों से आपकी अलमारी में पड़ी है। अब उसका उपयोग करने का समय आ गया है। कूदने से दिल की अच्छी कसरत होती है।
10-15 मिनिट = 200 कैलोरी बर्न

हिट प्ले
नहीं! हम आपसे सोफे पर बैठ कर पूरे दिन वीडियो गेम खेलने के लिए नहीं कह रहे हैं जिससे आपकी आँखों के नीचे गहरे काले घेरे आ जाएं। बल्कि पैरों से खेलने वाले खेल खेलें। अपने मित्र को बुलाएं और अंगूठे के उपयोग के साथ साथ बंदूकों और पीएस3 की छड़ी के साथ कूदने और पसीना बहाने वाले खेल खेलें।
50 मिनिट = 200 कैलोरी बर्न

बगीचे में काम करें
यह शिकायत करना छोड़े कि आपके आसपास के पेड़ पौधे व्यवस्थित आकार में काटे नहीं जाते। बागवानी के कुछ औज़ार लेकर आप स्वयं ही यह काम क्यों नहीं करते। आपके चारों ओर पेड़ पौधों की उपस्थिति तनाव को दूर करती है।
40 मिनिट = 215 कैलोरी बर्न

अपने पालतू जानवर के साथ टहलें
अपने पालतू जानवर को पास के पार्क में ले जाएं और तेज़ी से चलें। कुछ देर दौड़ें; अपने पालतू जानवर के साथ खेलें क्योंकि उसे भी व्यायाम की आवश्यकता होती है!
25 मिनिट = 190 कैलोरी बर्न

कार वॉश
कार या बाइक को महंगे कार वॉश में क्यों भेजें जब आप स्वयं ही यह कर सकते हैं। ढीला ढाला पजामा पहने, बाल्टी, स्क्रब, साबुन लें और सफ़ाई के लिए तैयार हो जाएं।
40 मिनिट = 216 कैलोरी बर्न

बैडमिन्टन खेलें
बैडमिन्टन के बारे में क्या ख्याल है? हम सबके पास रैकेट की एक जोड़ी होती है। इसके द्वारा आप अपने कौशल को भी निखार सकते हैं तथा साथ ही साथ आपकी मांसपेशियों का व्यायाम भी हो सकता है।
25 मिनिट = 218 कैलोरी बर्न

घर सजाइये
जब भी आप अपने प्रिय स्थान पर बैठें तो देखें कि उस कोने से घर कितना फैला हुआ लग रहा है। उठें और अपने घर में बदलाव लाएं - धूल साफ़ करना, वस्तुएं यहाँ से वहां रखना आदि के द्वारा भी आप कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
25 मिनिट = 210 कैलोरी बर्न

सीढियों का उपयोग करें
हर बार लिफ्ट का बटन दबाने की आदत रोकें, लिफ्ट के स्थान पर सीढ़ियों का उपयोग करें। चाहे शॉपिंग मॉल, रहने की बिल्डिंग, ऑफिस या स्कूल हो, सीढ़ियों का उपयोग करें।
30 मिनिट = 216 कैलोरी बर्न

कुछ गतिविधि करें
रात का खाना खाने और टी.वी. देखने के बाद अपने कमरे में जाने से पहले रुकें। कोई बोर्ड गेम खेलें, कोई मज़ेदार गतिविधि करें, कुछ पढ़ें या गपशप करें।
60 मिनिट = 200 कैलोरी बर्न

क्रिकेट
घर पर बैठकर हास्यास्पद कार्यक्रम देखकर दोपहर बरबाद न करें, बल्कि अपने दोस्तों को बुलाएं और अपने अंदर छिपे हुए तेंदुलकर को बाहर निकालें, अर्थात क्रिकेट खेलें। अपनी क्रिकेट किट, स्टंप और दस्ताने लें। यह एक अच्छी कसरत है।
50 मिनिट = 210 कैलोरी बर्न

तैराकी
अपना स्वीमिंग ड्रेस पहनें और तैराकी करें। स्वीमिंग एक बहुत अच्छा व्यायाम है और इससे आप तरोताज़ा महसूस करेंगे।
30 मिनिट = 215 कैलोरी बर्न

साइकिल चलाएं
अपनी साइकिल निकालें और चलाएं; यह आप सुबह या शाम को कर सकते हैं। अधिकांश लोगों के लिए 10 - 12 मील/घंटा उचित है परंतु आप ऊंचाई पर साइकिल चलाकर या तेज़ी से साइकिल चलाकर अधिक कैलोरी भी बर्न कर सकते हैं।
30 मिनिट = 210 कैलोरी

साफ़ सफाई करें और चीज़ों को व्यवस्थित करें
गैरेज या अलमारियां साफ़ करें। आपने बहुत समय से यह नहीं किया है और आप जानते हैं कि यह करना चाहिए - तो इसकी सहायता से क्यूँ न कैलोरी कम की जाएं। अनावश्यक कपड़ों और वज़न दोनों को दूर करें।
25 मिनिट = 210 कैलोरी बर्न

मसाज से तनाव कम करें
तनावपूर्ण दिन के बाद आपके पूरे शरीर को मसाज की आवश्यकता होती है। आप अपने साथी के साथ भी अपने मूड को रोचक बना सकते हैं। उसका प्रिय तेल लें और मसाज करें।
42 मिनिट = 200 कैलोरी

बूट कैम्प
अपना स्वयं का बूट कैम्प बनाएं। जंप, उठक बैठक, कुछ पुश अप्स, और थोडा सा मार्चिंग। प्रत्येक 2 -3 मिनिट करें और फिर दोहराएं।
30 मिनिट = 200 कैलोरी बर्न

दीवार पर रंग करें
अपने प्रिय कमरे की दीवार पर न्य रंग स्वयं लगाकर भी आप कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
40 मिनिट = 208 कैलोरी बर्न

डांस
अपनी बैठक में कुछ देशी गाने बजाएं और उस पर नाच करें। अपने बच्चों और साथी को भी साथ में लें। अपने हाथ हवा में ऊपर उठायें, कूदें, झूमें और जो भी आप कर सकते हैं करें। सिर्फ इस बात का ध्यान रखें कि नाज़ुक फर्नीचर को दूर रखें।
40 मिनिट = 216 कैलोरी बर्न

फुटबॉल
मित्रों के साथ कॉफ़ी हाउस में मिलना पुरानी बात है। इसके स्थान पर मित्रों के साथ मिलकर पास के मैदान में फुटबॉल खेला जा सकता है। यह संबंध बढ़ाने का एक आसान तरीका भी है।
20 मिनिट = 192 कैलोरी बर्न

ट्रेड मिल
याद रखें कि आपने स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहने वाले अपने साथी के कहने पर हाथी खरीदा है(अर्थात ट्रेडमिल)। यह जॉगिंग का समय है(इसके लिए 5 किमी./घंटा की रफ़्तार रखें)
20 मिनिट = 192 कैलोरी बर्न

घर को खाली करें
यह कभी न ख़त्म होने वाला काम है परंतु झल्लाएं नहीं। अपना मनपसंद संगीत लगायें, एक बड़ा सा रुमाल पहनें, आरामदायक कपडे पहनें, और काम करें। इसे जितना जल्दी हो सके पूरा करने का प्रयत्न करें ताकि आपकी ह्रदय गति बढ़ सके।
40 मिनिट = 216 कैलोरी बर्न



Click it and Unblock the Notifications
