Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
आपके बाल बताते है सेहत से जुडे़ ये 5 राज
किसी की खूबसरती को बयां करना हो, तो उसके बालों और नाखूनों का जिक्र करना जरूरी होता है। सुंदर बाल, सुंदरता की परिभाषा में फिट बैठते है। कुछ लोग मानते है कि बाल, शरीर का एक अलग हिस्सा है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसे सुंदर बाल पसंद नहीं होगे। पिछले कुछ दिनों से आपके बालों का रंग और सॉफ्टनेस बदल रही है तो इसका मतलब है कि आपकी जीवनशैली में कुछ गड़बड़ है। ये सुनकर आपको कुछ अजीब जरूर लगेगा, लेकिन यह सच है।
अगर आप सही समय पर सोते नहीं है, पौष्टिक भोजन करने से कतराते है, देर रात तक काम करते है और अपनी सेहत की ओर ध्यान नहीं देते है तो आपके बाल भी उसी हिसाब से बढ़ते, झड़ते और टूटते है। यहां आपको कुछ ऐसे प्वाइंट बताएं जा रहे है कि कैसे सेहत के बारे में बताते है आपके बाल :

1) ओह... मेरे पतले बाल :
बात पतले होने का एक कारण और होता है - शरीर में पीसीओएस या हाइपोथेरोडिज्म हारमोन्स का असंतुलन होना। हर दिन 40 से 60 बालों का झड़ना सामान्य बात है, लेकिन अगर इससे ज्यादा बाल गिरते है तो आपके लिए गंभीर समस्या बन सकती है। इसलिए अपने बालों और सेहत, दोनों का ख्याल रखें और तनाव न लें।
2) रूसी
कई बार सोराईसिस नाम की बीमारी में भी ऐसा होता है, ऐसे में इग्नोर न करें और ध्यान दें। क्रोहन नाम की बीमारी में भी रूसी जैसी परत बनती है। आप अपने बालों का ध्यान रखें, रूसी के लिए घरेलू उपाय अपनाएं, अगर आराम न मिलें तो डॉक्टर से सम्पर्क करें।
3) रूखापन लगे
कई बार आपको अपने बाल छूने पर महसूस होता है कि अब ये ज्यादा रूखे और बेजान हो गए है। अगर आप स्वीमिंग करते है तो पूल के पानी में क्लोरोनिटेड मिला होने के कारण ऐसा होता है, लेकिन अगर आप ऐसी कोई एक्टीविटी नहीं करते है तो ध्यान देने की जरूरत है। पौष्टिक भोजन की कमी और बालों की देखभाल न करने से ऐसा होता है। इसके अलावा, बालों के रूखापन का कारण हाइपोथाइरोडिज्म भी होता है, जिसमें कुछ महीनों के लिए बालों में रूखापन आ जाता है। हाइपोथाइरोडिज्म में वजन बढ़ना, सर्दी - जुकाम बुखार रहना आदि समस्याएं हो जाती है, ऐसे में अपने स्वास्थ्य और बालों का ध्यान अवश्य रखें।
4) बालों का टूटना
क्या आपको पता है कि बाल, केराटिन और प्रोटीन से मिलकर बने होते है, ऐसे में शरीर में प्रोटीन की मात्रा कम होने पर बाल टूटने और दो मुंहे होना शुरू हो जाते है। वैसे थॉयराइड की समस्या होने पर भी बाल टूटना शुरू हो जाते है, इसलिए जब भी ऐसी समस्या हो, तो थॉयराइड की जांच भी करवा लें।
5) बालों का सफेद होना
अगर आपके बाल सफेद होने लगे है तो चिंता का विषय है। बालों का सफेद होना, साफतौर पर बताता है कि शरीर में कुछ सही नहीं चल रहा है। तनाव, चिंता और हारमोन्स में अंसतुलन के कारण बाल सफेद हो जाते है। इसलिए अपना ध्यान रखें, नियमित रूप से पौष्टिक भोजन करें और खुश रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
