Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
सुबह की कसरत के लाभ
क्या आपने कभी सुबह के दौरान सड़कों को देखा है? कुछ लोग बातें करते हुए टहलते है, कुछ दौड़ लगाते है, कुछ ट्रैक सूट में जा रहे होते है, तो कोई फुटबाल या क्रिकेट की ड्रेस में होता है। ये सारा दृश्य सुबह की सैर का होता है। हर शहर में आपको मॉर्निग वॉक करते हुए लोग दिख जाएंगे क्योकि वह सुबह के व्यायाम को स्वास्थ्य के लिए बेहतर मानते है।
वजन कम करने के लिए मेटाबोल्जिम बढ़ाने के 20 तरीके
सुबह के दौरान व्यायाम करने में शरीर और मन दोनों दुरूस्त रहते है और सारा दिन ताजगी महसूस होती है। पुराने जमाने से ही लोग, ब्रहममुहुर्त में उठते आ रहे है और सुबह हल्की कसरत करते है। हमारे वेदों और पुराणों में भी सुबह के व्यायाम के बारे में बतलाया गया है। सुबह के व्यायाम व कसरत के कई लाभ होते है। इनमें से कुछ लाभ निम्म प्रकार है : -

1) आपको ताजगी प्रदान करें
सुबह की ताजी हवा और खिला - खिला वातावरण, सारा दिन आपको ताजगी प्रदान करता है। सुबह उठकर वर्कआउट के रूप में योगा या डांस करें, आप चाहें तो टहल भी सकते है। ऐसा करने से स्वास्थ्य सही रहेगा और शरीर में हारमोन्स भी संतुलित बने रहेगें।

2) अनुशासित
मॉर्निग वर्कआउट करने से आपका शरीर अनुशासित रहता है। इसे करने से शरीर की सभी क्रियाएं, रक्त परिसंचरण, आदि सही तरीके से होता रहता है। अगर बीच में कभी आप वर्कआउट न भी करें, लेकिन आपकी नींद ठीक उसी वक्त खुल जाती है। आपको ठीक उसी वक्त भूख लगती है और पाचन क्रिया भी दुरूस्त रहती है। एक्सरसाइज करने से रात में नींद भी अच्छी आती है।

3) सही दिनचर्या का निर्माण
सुबह वर्कआउट करने के लिए आप सही समय पर उठेगें और सही समय पर उठने के कारण बाकी के काम भी सही समय पर निपटते रहेगें। इसके बाद आप सही टाइम पर नाश्ता कर लेगें। शरीर में खाने का पाचन भी सुचारू रूप से होगा। इसके अलावा, शरीर का क्रियान्वयन भी अच्छी तरह होगा। पाचन सम्बंधी किसी भी समस्या के होने पर मार्निंग वर्कआउट लाभकारी होता है।

4) शेड्यूल
एक बार आप सुबह का वर्कआउट शुरू कर दीजिए, तो आपके शेड्यूल में यह शामिल हो जाएगा। इससे आप अपने सभी कामों में नियमित हो जाएंगे और एक रूटीन बन जाएगा। आजकल हर कोई व्यस्त रहता है, ऐसे में वर्कआउट के लिए समय निकालना मुश्किल होता है, एक टाइम सेट हो जाने के आप खुद - ब - खुद करने लग जाएंगे।

5) अच्छे परिणाम
मॉर्निग वर्कआउट, सामान्यत: नाश्ते से पहले करना चाहिए। खाली पेट, हल्की - हल्की एक्सरसाइज करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और खाने के बाद की जाने वाली एक्सरसाइज से ज्यादा लाभकारी होता है। सुबह की ताजी हवा भी फेफड़ों को मजबूती प्रदान करती है और सारा दिन शरीर को मिलने वाली ऑक्सीजन से ज्यादा ऑक्सीजन भी प्रदान करती है। सुबह के सूर्यप्रकाश में ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक गुण होते है जो शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते है। इन्ही सब कारणों से सुबह का वर्कआउट ज्यादा लाभकारी होता है।



Click it and Unblock the Notifications
