Latest Updates
-
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण
ऐसी गंदी आदतें जो बना सकती हैं आपको बहुत बीमार
ऐसी बहुत सी गंदी आदतें हैं जिनसे हम चाह कर भी दूर नहीं रह पाते। हम उन गंदी आदतों की बात नहीं कर रहे हैं जो धूम्रपान या शराब पीने से संबन्धित होती हैं। बल्कि कुछ ऐसी भी आदतें होती हैं जो हमारी सेहत तो खराब करती ही हैं साथ में हमें दूसरों के सामने शर्मिंदा भी करती हैं।
कई लोगों की देर रात से सोने की आदत उन्हें बहुत बीमार कर देती है। इसी तरह कई महिलाएं रात को सोने स पहले अपने मेकअप को साफ नहीं करती , जिससे उन्हें मुहांसों का सामना करना पड़ता है। रात को सोने से पहले दांतों को ब्रश ना करने की वजह से भी मुंह के कई रोग हो जाते हैं। देखने में तो ये बातें बहुत ही छोटी-छोटी लगती हैं लेकिन इनका असर हमारे स्वास्थ्य पर बहुत ज्यादा पड़ता है। आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही गंदी आदतें जो हमारे शरीर पर बुरा असर डाल सकती हैं।

पेट भरा होने के बावजूद भी खाना
पेट भरा है और फिर भी खाते जा रहे हैं, तो ऐसा मत कीजिये। क्योंकि इससे आप शरीर पर बेवजह कैलोरीज़ चढ़ा रही हैं।

जल्दी जल्दी खाना
खाना हमेशा धीरे-धीरे खाना चाहिये। जल्दी खाने से पेट में एसिडिटी हो जाती है , पेट फूल जाता है और वेट बढता है।

रातभर जगना
रात को अपनी नींद पूरी तरह से भर लेनी चाहिये नहीं तो दूसरे दिन थकान, आंखों के नीचे सूजन और शरीर में दर्द होने लगेगा।

हाई हील्स पहनना
हाई हील पहनने से भले ही आप काफी खूबसूरत लगती हों लेकिन लंबे घंटों तक इसे पहनने से पीठ में दर्द और शरीर में परेशानियां पैदा हो सकती हैं।

मेकअप के साथ सोना
8 घंटों की नींद में अगर आप मेकअप लगा कर सोएंगी तो आपके चेहरे के रोम छिद्र सांस नहीं ले पाएंगे। इससे पिंपल की समस्या पैदा हो जाएगी।

भारी बैग उठाना
स्कूल जाते बच्चे हों या फिर लड़कियां। पीठ और कंधे पर भारी पर्स या बैग टांगना बिल्कुल भी सही नहीं है। इससे पीठ दर्द और कंधे का दर्द शुरु हो जाता है।

दांतों से नाखून चबाना
मुंह में गंदे नाखूनों को डाल कर उन्हें चबाना आपको बहुत बीमार बना सकता है।

खाना छोड़ना
लंबे समय तक खाना ना खाने से पेट पर असर पड़ सकता है और आपकी पाचन क्रिया गड़बड़ हो सकती है। सुबह ब्रेकफास्ट करना बहुत जरुरी है।

नाक में बार - बार उंगली डालना
यह आदत आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक ही नहीं अपितु सामाजिक शिष्टाचार के खिलाफ भी है। नाक को कुरदने से सर्दी और फ्लू जैसी कई संक्रामक बीमरियां फैलती हैं। आपको बीमारी है, आपने अपने गंदे हाथों से किसी सार्वजनिक इस्तेमाल करने वाली वस्तु को छुआ, उसे अन्य लोगों ने छुआ और इस तरह से बीमारी फैल जाती है। इसके लिए आपको चाहिए कि आप इस गंदी आदत को छोड़े और बीमार होने पर डॉक्टर से सम्पर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications