Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
दिमागी स्वास्थ्य को बढाए रेड वाइन
अगर आप वाइन के शौकीन है तो आपके लिए एक खुश खबरी है। हाल ही में हुए कुछ शोध की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि हर दिन रेड वाइन की थोड़ी - थोड़ी मात्रा पीने से दिमाग स्वस्थ बना रहता है। इस शोध में यह बात भी पता चली है कि रेड वाइन न सिर्फ आपके दिल को बल्कि दिमाग को भी दुरूस्त रखता है। रेड वाइन में ऐसे तत्व होते है जो दिमाग को मजबूत बनाते है।
जॉर्जटाउन यूनीवर्सिटी मेडीकल सेंटर में स्थित '' रेड वाइन स्टडी सेंटर '' ने एक अध्ययन किया जिसमें यह निष्कर्ष निकला है रेड वाइन पीने से अल्जाइमर बीमारी बढ़ना थम जाती है। वैसे रेड वाइन वजन घटाने और दिल को स्वस्थ रखने के लिए पहले से ही जानी जाती है। रेड वाइन के अन्य दिमागी लाभ निम्म प्रकार है : -

बॉय - बॉय स्ट्रोक : रेड वाइन, दिमागी स्ट्रोक यानि थक्कों को जमने से रोकती है। हाल ही में हुए शोध में पता चला है कि रेड वाइन, दिमाग को स्वस्थ बनाएं रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। रेड वाइन में रेस्वेरट्रोल नाम का यौगिक होता है जो स्ट्रोक को पड़ने से रोकता है। यह यौगिक जानवरों के दिमाग में पाया जाता है, यहीं कारण है कि उन्हे दिमागी चोट कम लगती है। वाइन के सेवन से मनुष्य के शरीर में भी यह यौगिक पहुंच जाता है।
यह यौगिक, दिमाग में खून का थक्का जमने से रोकता है और दिमागी चोट को जल्दी से भर देता है। रेड वाइन में यह यौगिक पाया जाता है। शोध में यह बात भी निकलकर सामने आई है कि रेड वाइन पीने से दिमागी चोट सही होने में 40 प्रतिशत का लाभ मिलता है। हालांकि, डॉक्टर्स ने अभी तक अपने ट्रीटमेंट में इसे शामिल नहीं किया है और न ही वह रेड वाइन से होने वाले ऐसे लाभ को उचित ठहराते है। पर आप चाहें तो शोधकर्ताओं की बात पर भरोसा करके रेड वाइन को आजमा सकते है।
अल्जाइमर का ड़र नहीं : शोध में पता चला है कि रेड वाइन से भूलने की बीमारी अल्जाइमर होने का खतरा कम हो जाता है और अगर किसी कोई अल्जाइमर से पीडि़त है तो उसकी बीमारी बढ़ती नहीं है। फ्रांस में रेड वाइन की खपत सबसे ज्यादा होती है और वहां के लोगों में ह्दय रोग और अल्जाइमर सबसे कम होता है जबकि फास्ट फूड और हाई कैलोरी वाले फूड भी सबसे ज्यादा फ्रांस में ही खाएं जाते है।
अल्जाइमर की बीमारी में रेड वाइन के लाभ अद्भुत है। इसमें रिस्वेराट्रोल गुण होता है जो बॉडी को सबसे ज्यादा लाभ प्रदान करता है। इस तत्व से दिमाग के जीन सक्रिय हो जाते है और माइंड एक्टिव हो जाता है। रेड वाइन में दिमाग को स्वस्थ रखने के भरपूर गुण होते है।
ब्रेन की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने से रोकती है : रेड वाइन में ऐसे तत्व होते है तो दिमाग की सेल को नुकसान पहुंचाने से रोकती है। रेड वाइन में एंटी - ऑक्सीडेंट भी भारी मात्रा में होता है जिससे माइंड एक्टिव बना रहता है। इसके सेवन से दिमाग पर रेडीकल अटैक नहीं होता है। यह जेनेटिक मालफंक्शन और डेथ के खिलाफ भी लड़ने की ताकत रखता है। रेड वाइन पीने से बॉडी में एस्ट्रोजन उत्पादित होता है जो बॉडी में इसका स्तर बनाएं रखता है। एस्ट्रोजन एक प्रकार का एंटी - ऑक्सीडेंट होता है जो दिमाग को स्वस्थ बनाएं रखने में लाभकारी होता है। रेड वाइन दिमाग को हमेशा स्वस्थ बनाएं रखती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
