Latest Updates
-
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती
सही समय पर पीरियड्स होने के लिये खाए...
कई सारी महिलाओ में पीरियड्स सही समय पर ना होना बिल्कुल आम सी बात हो चुकी है। बदलती जीवनशैली, प्रदूषण, धूम्रपान, शराब, ज्यादा व्यायाम और खानपान में बदलाव की वजह से अक्सर महिलाओं के पीरियड्स में देरी हो जाती है। जब आपके पीरियड्स समय पर नहीं होते तो, या तो वह समय से पहले आ जाते हैं या फिर देरी से।
इस दौरान ज्यादा या कम बहाव तथा दर्द सहना पड़ता है। कई महिलाएं शिकायत करती हैं कि उन्हें समय पर पीरियड ना होने की वजह से केवल 2-3 ही दिन पीरियड्स होते हैं। ऐसे में इस समस्या से आराम के लिए ऐसे कई आहार हैं जिसको खाने से आपको समय पर पीरियड्स होगे। प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन से भरपूर आहार को खाने से इस समस्या से निजात मिल सकती है। इनका न तो कोई साइड एफेक्ट है और नही ये अधिक खर्चीली हैं।
इसके अलावा आपको एक हेल्दी लाइफस्टाइल भी बनानी पडे़गी नहीं तो केवल अच्छे खाघ पदार्थों को खाने से कुद नहीं होने वाला।

ब्रॉकली
अपनी डाइट में ब्रॉकली जरुर लीजिये क्योंकि इसे खाने से पीरियड्स समय पर होता है।

सौंफ
यदि इसे सुबह खाली पेट खाया जाए तो सही समय पर पीरियड्स होंगे। इसे रातभर पानी में भिगो दीजिये और फिर सुबह खाली पेट खा लीजिये।

साल्मन
इसमें कैल्शियम और विटामिन भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने से ना केवल हड्डियां मजबूत बनती हैं बल्कि यह हार्मोन को भी नियंत्रित करता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, ब्रॉकली, बैगन आदि अपनी डाइट में शामिल कीजिये, यह हेल्दी होती हैं और समय पर पीरियड्स भी लाती हैं।

फिश या फिश ऑयल
इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि ओवरी की खून की नसों को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है क्योंकि इससे पीरियड्स में देरी होती है।

बादाम
इसमें फाइब होने के साथ हार्मोन को बैलेंस करने के लिये प्रोटीन भी होता है। तो इसे जरुर खाएं।

तिल
आपको तिल खाना चाहिये मगर सीमित मात्रा में क्योंकि यह शरीर की गर्मी को बढाती है।

दही
डेयरी प्रोडक्ट कैल्शियम और प्रोटीन में रिच होते हैं, तो खुद को ठंडा रखने के लिये तथा पीरियड्स सही समय पर लाने के लिये इसे रोज खाइये।

सोया मिल्क
यह पौष्टिक तथा पेट भरने वाला होता है। यदि आप डाइटिंग कर रही हैं तो भी आप इसे पी सकती हैं।

अंडा
उबले हुए अंडे में प्रोटीन, कैल्शियम तथा विटामिन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। प्रोटीन से भरा अंडा खाने से पीरियड्स समय पर आता है।

लाल अंगूर
रोजाना एक गिलास लाल या हरे अंगूर का जूस पीने से आपको असमय पीरियड्स से छुटकारा मिल सकता है।

टोफू
अब पनीर नहीं बल्कि सोया मिल्क से बना टोफू खाना शुरु कर दीजिये क्योंकि यह कैल्शियम से भरा रहता है, जिसको खाने से पीरियड टाइम से होता है।



Click it and Unblock the Notifications